फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   rbi sends dhfl in nclt for bankruptcy process

दिवालिया होगी DHFL, आरबीआई ने NCLT में भेजा मामला

Fri, 29 Nov 2019 07:49 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 29 Nov 2019 07:49 PM IST
विज्ञापन
rbi sends dhfl in nclt for bankruptcy process

रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कर्ज संकट में फंसी दीवान हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (डीएचएफएल) को दिवालिया समाधान के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के पास भेज दिया है। इसके साथ ही डीएचएफएल दिवालिया एवं ऋणशोधन अक्षमता कानून (आईबीसी) के तहत समाधान के लिए भेजी जाने वाली पहली एनबीएफसी/एचएफसी बन गई है।

विज्ञापन


आरबीआई ने कहा कि दिवालिया प्रक्रिया के आवेदन और उसकी स्वीकृत या खारिज होने तक बैंकों पर कोई भी कदम उठाने से अंतरिम रोक रहेगी। कंपनी पर विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों का करीब 82 हजार करोड़ रुपये बकाया है। 

विज्ञापन

संचालन के लिए गठित किया तीन सदस्यीय सलाहाकार पैनल

83 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज के बोझ तले दबी दीवान हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (डीएचएफएल) के संचालन के लिए तीन सदस्यीय सलाहाकर पैनल का गठन किया है। यह पैनल केंद्रीय बैंक द्वारा नियुक्त किए गए प्रशासक को दिवालिया प्रक्रिया के लिए एनसीएलटी में जाने के लिए मदद करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी हुई नियुक्ति

आरबीआई ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन राजीव लाल, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के प्रबंध निदेशक और सीईओ एन एस कन्नन और म्यूचुअल फंड एसोसिएशन एएमएफआई के सीईओ एन एस वेंकटेश को नियुक्त किया है। 

बुधवार को बोर्ड किया था भंग

आरबीआई ने बुधवार को प्रशासनिक चिंताओं और कई कर्जों के डिफॉल्ट के चलते मुश्किलों से जूझ रही डीएचएफएल के बोर्ड को भंग कर दिया था। इसके साथ ही केंद्रीय बैंक ने इंडियन ओवरसीज बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक आर सुब्रमण्याकुमार को डीएचएफएल का प्रशासक नियुक्त कर दिया है। 



डीएचएफएल देश की तीसरी सबसे बड़ी गिरवी ऋणदाता कंपनी है। सरकार ने पिछले हफ्ते ही संकट में फंसी एनबीएफसी और कम से कम 500 करोड़ रुपये नेटवर्थ वाली एचएफसी के मामलों को दिवालिया अदालत में भेजने का अधिकार आरबीआई को देने का एलान किया था। आरबीआई ने एक बयान के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि दिवालिया कानून, 2019 के तहत कंपनी के समाधान की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी और समाधान पेशेवर (आरपी)  के तौर पर प्रशासक को नियुक्त करने के लिए एनसीएलटी से अनुरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed