फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   PNB Housing Company canceled deal of 4000 crores with Carlyle due to legal dispute

बड़ा कदम: कानूनी विवाद के चलते पीएनबी हाउसिंग ने कार्लाइल के साथ चार हजार करोड़ की डील रद्द की

Sat, 16 Oct 2021 01:46 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 16 Oct 2021 01:46 AM IST
सार

पीएनबी हाउसिंग ने पूंजी जुटाने के लिए कार्लाइस समूह की इस कंपनी को बड़ी हिस्सेदारी बेचने का सौदा किया था। डील को सेबी सहित अन्य नियामकों से मंजूरी नहीं मिल पा रही है। डील रद्द होने के बाद प्लूटो ने ओपन ऑफर को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विज्ञापन
PNB Housing Company canceled deal of 4000 crores with Carlyle due to legal dispute
pnb

विस्तार

पीएनबी हाउसिंग लिमिटेड ने कार्लाइल समूह के साथ 4,000 करोड़ की डील को रद्द कर दिया है। कंपनी ने कानूनी विवाद में फंसने के बाद मामला लंबा खिंचते देख यह कदम उठाया है। डील को सेबी सहित अन्य नियामकों से मंजूरी नहीं मिल पा रही है।

विज्ञापन


कानूनी विवादों में फंसने के बाद कंपनी ने उठाया कदम
कार्लाइल समूह की कंपनी प्लूटो इन्वेस्टमेंट ने पीएनबी हाउसिंग में चार हजार करोड़ निवेश करने की योजना बनाई थी। डील रद्द होने के बाद प्लूटो ने ओपन ऑफर को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीएनबी हाउसिंग ने पूंजी जुटाने के लिए कार्लाइस समूह की इस कंपनी को बड़ी हिस्सेदारी बेचने का सौदा किया था। 
विज्ञापन


इसके बदले कंपनी को तरजीही शेयर और वारंट मिलने थे। हालांकि, पीएनबी हाउसिंग के कुछ शेयरधारकों की आपत्ति के बाद तरजीही शेयर जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। शेयरधारकों का कहना था कि डील से पीएनबी हाउसिंग की कमान कार्लाइल समूह के पास चली जाएगी, जो उनके हित में नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेबी से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला 
शिकायत के बाद शुुरुआत में सेबी ने डील पर रोक लगाई, जिसके बाद पीएनबी हाउसिंग ने सैट में अपील की। सैट का फैसला भी स्पष्ट नहीं होने के कारण कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जहां मामले की सुनवाई अभी जारी है। कानूनी पेंच लंबा खिंचता देख पीएनबी हाउसिंग ने डील रद्द करना ही बेहतर समझा

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed