फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   pirmal enterprises chairman ajay piramal to leave shri ram capital limited

अरबपति अजय पीरामल छोड़ेंगे श्रीराम कैपिटल में चेयरमैन का पद

Mon, 04 Nov 2019 06:25 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 04 Nov 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
pirmal enterprises chairman ajay piramal to leave shri ram capital limited
Ajay Piramal - फोटो : file photo

देश के जाने-माने अरबपति उद्योगपति और पीरामल इंटरप्राइजेज समूह के मालिक अजय पीरामल ने देश की दिग्गज एनबीएफसी कंपनी श्रीराम कैपिटल के चेयरमैन पद से जल्द ही त्यागपत्र देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


पीरामल ने कहा कि जल्द ही वो इस बात की घोषणा करेंगे, क्योंकि अब उनके पास इस कंपनी में करने के लिए ज्यादा कुछ बचा नहीं है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, पीरामल को 2014 में श्रीराम कैपिटल का चेयरमैन बनाया गया था। 
विज्ञापन


चेन्नई स्थित यह कंपनी शेयर बाजार में लिस्टेड नहीं है। पीरामल पहले ही अपनी सारी हिस्सेदारी बेच चुके हैं। भारतीय वित्तीय बाजार में पूंजी की तरलता में आई कमी के चलते पीरामल का पूरा ध्यान अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगा है। वहीं श्रीराम समूह के संस्थापक आर त्यागराजन ने पीरामल से चेयरमैन बने रहने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीरामल ने जून में ही ट्रक फाइनेंस करने वाली कंपनी श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस कंपनी में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी को बेच दिया था। इसके बाद अब वो श्रीराम कैपिटल में अपनी 20 फीसदी हिस्सेदारी को बेचने की कवायद को शुरू कर चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed