फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   pc jwellers share plunge to a 4 year low, investor 1100 crore duped

24 फीसदी टूट गया पीसी ज्वैलर का शेयर, इस वजह से डूब गए निवेशकों के 1100 करोड़ रुपये

Mon, 16 Jul 2018 02:44 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 16 Jul 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
pc jwellers share plunge to a 4 year low, investor 1100 crore duped

शेयर बाजार में सोमवार को भारी उथल-पुथल देखने को मिली। ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर का शेयर 24 फीसदी तक टूट गया, जिसके बाद निवेशकों के कुछ ही मिनटों में 1100 करोड़ से अधिक रुपया डूब गया। 

विज्ञापन


इस निर्णय पर लिया यू-टर्न
पीसी ज्वैलर ने शेयर बाजार को सूचित किया कि बैंकों ने उसके 424 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक ऑफर को मंजूरी नहीं दी है। 10 मई 2018 को कंपनी के निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति मूल कीमत के 1,21,14,286 शेयरों को 350 रुपये प्रति के भाव पर वापस खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।
विज्ञापन


शेयर का भाव 4 साल के निचले स्तर पर
कंपनी के शेयर का भाव पिछले चार सालों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। 108 रुपये वाले शेयर का भाव 91.50 रुपये पर आ गया। इससे कंपनी की मार्केट कैप पर भी असर पड़ा। शुक्रवार को कंपनी का मार्केट कैप 4761.89 करोड़ रुपये था यह सोमवार को 1129.43 करोड़ रुपये गिरकर 3632.48 करोड़ रह गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed