फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   PB Fintech which operates Policybazaar filed preliminary papers with Sebi for IPO

एक और आईपीओ: अब पॉलिसीबाजार कर रही निर्गम की तैयारी, 6017 करोड़ रुपये जुटाने की योजना

Mon, 02 Aug 2021 04:09 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 02 Aug 2021 04:09 PM IST
सार

जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। 

विज्ञापन
PB Fintech which operates Policybazaar filed preliminary papers with Sebi for IPO
आईपीओ - फोटो : pixabay

विस्तार

पिछले साल में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। जल्द पॉलिसीबाजार भी अपना आईपीओ पेश कर सकती है। पॉलिसीबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया है। आईपीओ के जरिए कंपनी का 6,017.5 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है। 

विज्ञापन


निजी नियोजन के जरिए 750 करोड़ जुटा सकती है कंपनी
पॉलिसीबाजार और ऋण तुलना पोर्टल पैसाबाजार का संचालन करने वाली कंपनी पीबी फिनटेक के ड्रॉफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार, इस आईपीओ में 3,750 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम होगा। इनमें शेयरधारकों द्वारा 2,267.50 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। साथ ही पीबी फिनटेक आईपीओ पेश करने से पहले इक्विटी शेयरों के निजी नियोजन के जरिए करीब 750 करोड़ रुपये जुटाने पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन


इस इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर कोटक महिंद्रा कैपिटल, मॉर्गन स्टैनली इंडिया कंपनी, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया, आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईआईएफएल सिक्योरिटीज और जेफरीज इंडिया  हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

मालूम हो कि आईपीओ बाजार में इस वर्ष 40 कंपनियां द्वारा आईपीओ के जरिए 80000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed