फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Naresh Goyal arrested from airport after look out notice issued against him

एक माह की प्लानिंग के बाद नरेश गोयल गिरफ्तार, जेट में संदिग्ध लेनदेन की आशंका

Mon, 27 May 2019 09:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 May 2019 09:22 AM IST
विज्ञापन
Naresh Goyal arrested from airport after look out notice issued against him

संकट से जूझ रही जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल को शनिवार को विदेश जाने से रोक दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को मुंबई हवाईअड्डे पर आव्रजन अधिकारियों ने गोयल दंपती के विमान को लंदन के लिए रवाना होने से महज एक मिनट पहले रोका। इसके बाद गोयल दंपती को विमान से उतारकर हिरासत में ले लिया गया। दरअसल नरेश गोयल को देश छोड़ने से रोकने की कोशिश लगभग एक महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। 

विज्ञापन

नरेश गोयल के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी

बता दें कि यह कदम कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री के निवेदन पर जारी लुक आउट सर्कुलर (LoC) के अनुसार उठाया गया था। फिलहाल कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री का मुंबई ऑफिस जेट एयरवेज के मामलों की जांच कर रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि विमानन कंपनी जेट के खातों में कई लेनदेन को 'संदिग्ध' पाया गया है। इस मामले में जेट एयरवेज से कोई उत्तर नहीं आया है। 

विज्ञापन

फ्लाइट से गिरफ्तार हुई गोयल दंपती

गोयल दंपती एमिरात एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या ईके-507 में सवार थे, जो दुबई होते हुए लंदन जानी थी। लेकिन आव्रजन अधिकारियों ने दोपहर 3.35 बजे जाने वाली इस फ्लाइट को उड़ान भरने के लिए जाते समय दोबारा पार्किंग-बे में बुलवाने के बाद गोयल दंपती को नीचे उतार दिया। एक एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि विमान को उड़ान भरने जाते समय दोबारा पार्किंग-बे में वापस बुलाकर दोनों को नीचे उतार दिया गया। सूत्रों ने बताया कि अनीता गोयल के नाम से बुक इस दंपती के चार बड़े सूटकेस भी हवाई जहाज से नीचे उतारे गए। इस कारण हवाई जहाज को करीब एक घंटे से ज्यादा देरी हुई। बाद में करीब 5 बजे विमान इन दोनों को लिए बिना ही उड़ान भर गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश गोयल ने नहीं दिया कोई जवाब

हालांकि गोयल दंपती को रोके जाने के पीछे के असली कारणों का देर रात तक पता नहीं लग पाया। नरेश गोयल ने इस मामले में चुप्पी साध रखी है, जबकि एमिरात एयरलाइंस को ई-मेल से भेजे गए सवाल का जवाब नहीं मिला है। हालांकि पिछले महीने जेट एयरवेज ऑफिसर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष किरण पावस्कर ने मुंबई पुलिस कमिश्नर को एक पत्र दिया था, जिसमें गोयल और जेट एयरवेज के प्रबंधन से जुड़े अन्य निदेशकों व वरिष्ठ सदस्यों के पासपोर्ट जब्त किए जाने की मांग की गई थी। इस मांग के पीछे पिछले कई महीनों से प्रबंधन की तरफ कर्मचारियों को वेतन नहीं दिए जाने को कारण बताया गया था।

एतिहाद और हिंदुजा ग्रुप के साथ करने वाले थे बैठक

सूत्रों के मुताबिक, नरेश गोयल खाड़ी देशों की एयरलाइंस एतिहाद और हिंदुजा ग्रुप के अधिकारियों के साथ बैठक करने के लिए जा रहे थे। इस बैठक में निष्क्रिय हो गई जेट एयरवेज को पुनर्जीवित करने पर चर्चा की जानी थी। बीते सप्ताह की शुरुआत में हिंदुजा समूह ने कहा था कि वह जेट एयरवेज में निवेश के मौके का मूल्यांकन कर रहा है। बता दें कि जेट एयरवेज ने नकदी संकट के चलते 17 अप्रैल को उड़ानों का संचालन बंद कर दिया था। करीब 26 साल पहले जेट एयरवेज की स्थापना करने वाले नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनीता गोयल ने मार्च में कर्जदाताओं के दबाव में कंपनी बोर्ड और चेयरमैन के पद से इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed