फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   myntra ceo not resigned from the post, says reuters

मिंत्रा के सीईओ अनंत नारायण ने नहीं दिया इस्तीफा, बने रहेंगे पद परः रॉयटर्स

Fri, 16 Nov 2018 01:39 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
myntra ceo not resigned from the post, says reuters
अनंत नारायण, सीईओ, मिंत्रा.कॉम

फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी मिंत्रा-जबोंग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अनंत नारायण ने इस्तीफा नहीं दिया है और वो फिलहाल कंपनी में इस पद पर बने रहेंगे। समाचार एजेंसी रॉयटर्स को दिए गए एक इंटरव्यू में नारायण ने अपने इस्तीफे की खबर को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वो मिंत्रा को लेकर काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन


यह हुई बड़ी नियुक्ति

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक फ्लिपकार्ट ने स्मृति सिंह को नया मानव संसाधन प्रमुख बनाया है। फिलहाल स्मृति सोनी पिक्चर्स नेटवर्क में वाइस प्रेसीडेंट (मानव संसाधन) के पद पर तैनात हैं। वो दिसंबर तक फ्लिपकार्ट में यह पद संभालेंगी। फ्लिपकार्ट में मानव संसाधन प्रमुख का पद पिछले 18 महीने से खाली था। 
विज्ञापन


सहयोगी कंपनियों में भी छंटनी की तलवार

फ्लिपकार्ट की सहयोगी कंपनियों में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी छंटनी की तलवार लटक रही है। माना जा रहा है कि फ्लिपकार्ट अब जबोंग और मिंत्रा में काम कर रहे काफी कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखा देगी। सूत्रों को मुताबिक मिंत्रा में 500 और जबोंग में तकनीकी, वित्त और मानव संसाधन जैसे विभागों से कई लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिन्नी बंसल ने दिया था इस्तीफा

बिन्नी बंसल ने फ्लिपकार्ट के सीईओ पद से इस्तीफा दिया था। बिन्नी ने कहा कि यह समय उनके और उनके परिवार के लिए काफी चुनौती भरा है।  जानकारी के मुताबिक बिन्नी पर लगा यौन दुर्व्यहार का मामला कुछ साल पूर्व का है। बिन्नी बंसल ने कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा वो फिलहाल कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक बने रहेंगे और निदेशक बोर्ड में सदस्य के तौर पर काम करते रहेंगे।  बिन्नी ने कर्मचारियों को भेजे गए एक ई-मेल में कहा है कि अपने ऊपर लगे आरोपों से वह सन्न हैं और वह इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं।

सूत्रों के मुताबिक बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप जुलाई में लगा था। आरोप लगाने वाली फ्लिपकार्ट की पूर्वकर्मी थीं और आरोप लगाने के समय पर कंपनी छोड़ चुकी थीं। सूत्रों के मुताबिक हालांकि जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई थी, लेकिन बिन्नी की ओर से भी लापरवाही पाई गई थी। 

2016 का है मामला

व्यक्तिगत दुर्वव्यवहार का यह मामला 2016 का है, जब कंपनी की एक पूर्व महिला कर्मचारी ने यह आरोप लगाया था। हालांकि उक्त महिला कर्मचारी ने कंपनी को 2012 में ही अलविदा कह दिया था। महिला ने फ्लिपकार्ट छोड़ने के बाद 2016 में एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी खोली और एक बार फिर से बिन्नी बंसल के संपर्क में आई। इसके बाद उक्त महिला ने वालमार्ट के सीईओ डग मैकमिलन को दुर्वव्यवहार के मामले की शिकायत की थी। 


वालमार्ट बिन्नी द्वारा अधिग्रहण के वक्त इस बात की जानकारी न देने से नाराज था। वालमार्ट ने एक अंतरराष्ट्रीय कानूनी फर्म से मामले की सुनवाई करने को कहा था। जुलाई 2018 में बिन्नी के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का मामला सभी के सामने आया था। जिसने आरोप लगाया था वह फ्लिपकार्ट की पूर्व कर्मी थी। हालांकि, आंतरिक जांच में आरोप की पुष्टि नहीं हो पाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed