फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Mukesh Ambani success story on his birthday

500 रुपये लेकर मुंबई आए थे अंबानी, आज हैं एशिया के सबसे अमीर शख्स, ऐसा रहा उनका सफर

Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 19 Apr 2019 10:34 AM IST
विज्ञापन
Mukesh Ambani success story on his birthday
- फोटो : self

भारत में हर कोई अंबानी परिवार जैसा जीवन चाहता है। हर कोई इंतजार कर रहा है कि कब उनकी किस्मत खुलेगी और वो एक मुकाम हासिल करेंगे। कई लोग कहते हैं कि मुकेश अंबानी को ये दौलत विरासत में मिली है। लेकिन ये आधा सच है मुकेश अंबानी को अपने पिता धीरूभाई अंबानी से कुछ मिला है, तो वो है सक्सेस के मूलमंत्र। धीरूभाई अंबानी ने अपने दोनों बेटों अनिल अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ मिलकर अपने सपनों को साकार किया था। आज मुकेश अंबानी 62 साल के हो गए हैं। ऐसे में हम आपको उनकी कुछ दिल्चस्प बातें बताने जा रहे हैं।  

विज्ञापन

इस कदम ने बदली थी अंबानी की किस्मत

धीरूभाई अंबानी जब गुजरात से मुंबई आए थे, तो उनके पास केवल 500 रुपये थे। 500 रुपये और अपनी समझ से वो अरबपति बने। साल 1966 में अंबानी ने नारौदा में अपनी पहली टेक्सटाइल मिल की स्थापना की थी। इसी मिल ने अंबानी की किस्मत बदल दी थी। महज एक साल और दो महीनों में अंबानी ने 10,000 टन पॉलिस्टर यार्न स्थापित करने में विश्व रिकॉर्ड बनाया था। इस यार्न के बाद धीरूभाई अंबानी ने विमल नाम से अपना खुद का ब्रांड लांच किया। 1976 में धीरूभाई अंबानी की जो कंपनी 70 करोड़ रुपये की थी, वो साल 2002 में 75,000 करोड़ की हो गई। रिलायंस ऐसा करने वाली पहली भारतीय डिजिटल कंपनी बनी।

विज्ञापन

पिता के कहने पर मुकेश अंबानी को छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई

केमिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री प्राप्त करने के बाद मुकेश अंबानी स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से एमबीए करना चाहते थे। लेकिन उनके पिता धीरूभाई अंबानी ने उनकी पढ़ाई बीच में रोक दी और उनको अपने साथ काम करने के लिए बुलाया। इसके बाद साल 1981 में मुकेश ने अपने पिता के साथ मिलकर रिलायंस पेट्रोलियम रसायन की शुरूआत की। बाद में मुकेश ने रिलायंस इंफोकॉम लिमिटेड, जिसे अभी रिलायस कम्युनिकेशंस लिमिटेड के नाम से जाना जाता है, उसकी स्थापना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

50 अरब डॉलर की संपत्ति के हैं मालिक

इसके बाद अंबानी के कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो बढ़ते गए। 500 रुपये से शुरुआत करने वाले अंबानी के पास आज करीब 50 अरब डॉलर की संपत्ति है। मुकेश अंबानी का मानना है कि बड़े सपने ही बड़ी सफलता दिलाते हैं। अंबानी कहते हैं कि ऊंचे ख्वाब देखो और उनके पूरे होने तक उम्मीद ना छोड़ो। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed