फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   maruti suzuki profit rises by five percent, sales rose by three percent in third quater

तिमाही नतीजेः मारुति को हुआ पांच फीसदी मुनाफा, सुस्ती के बीच तीन फीसदी बढ़ी बिक्री

Tue, 28 Jan 2020 02:54 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 28 Jan 2020 02:54 PM IST
विज्ञापन
maruti suzuki profit rises by five percent, sales rose by three percent in third quater

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में पांच फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं आर्थिक सुस्ती के बीच कंपनी की बिक्री में भी तीन फीसदी की वृद्धि देखने को मिली है। 

विज्ञापन


कंपनी ने कहा है कि पिछले साल की तीसरी तिमाही के मुकाबले इस साल की तीसरी तिमाही में कंपनी का लाभ 5.07 फीसदी बढ़कर के 1564.60 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल कंपनी को 1489.30 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं बिकी 3.8 फीसदी बढ़कर के 19649.10 करोड़ रुपये बढ़ गई। कंपनी की कुल बिक्री 21506 करोड़ रुपये रही है। 

विज्ञापन

इतनी बेची गाड़ियां

कंपनी ने कुल 4,37,361 गाड़ियां बेची, जो पिछली तिमाही के मुकाबले दो फीसदी ज्यादा है। घरेलू बाजार में 4,12,698 गाड़ियां बेचीं जो दो फीसदी ज्यादा है। वहीं कंपनी ने 23663 गाड़ियों का निर्यात किया, जो कि पिछली तिमाही से 2.7 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का मार्जिन 10.10 फीसदी रहा, जो पिछले साल 9.8 फीसदी रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिमाही नतीजों के बाद गिरा शेयर भाव

तिमाही नतीजे जारी करने के बाद कंपनी के शेयर का भाव 7040.05 रुपये प्रति शेयर पर आ गया। हालांकि बाद में इसमें तेजी देखने को मिली और दोपहर के वक्त यह 0.22 फीसदी बढ़कर 7122.60 रुपये प्रति शेयर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed