{"_id":"5e01da278ebc3e87a6340d46","slug":"maruti-former-boss-jagdish-khattar-booked-by-cbi-for-110-crore-rupees-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति के पूर्व बॉस ने किया पीएनबी के साथ 110 करोड़ का फ्रॉड, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
मारुति के पूर्व बॉस ने किया पीएनबी के साथ 110 करोड़ का फ्रॉड, सीबीआई ने दर्ज किया मुकदमा
Tue, 24 Dec 2019 03:39 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 24 Dec 2019 03:39 PM IST
विज्ञापन
jagdish khattar
- फोटो : PTI
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी के पूर्व एमडी जगदीश खट्टर पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। खट्टर और उनकी कंपनी कारनेशन ने पंजाब नेशनल बैंक से 110 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसे चुकाया नहीं गया। अब बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने खट्टर और उनकी कंपनी पर केस किया है।
विज्ञापन
2007 में छोड़ी थी मारुति
जगदीश खट्टर ने 2007 में मारुति के प्रबंध निदेशक पद से इस्तीफा दिया था। उसके एक साल बाद उन्होंने कारनेशन की स्थापना की थी, जो कि गाड़ियों की सर्विस और पुरानी गाड़ियों के खरीदने-बेचने के कारोबार में है।
विज्ञापन
CBI has filed FIR against Director of Carnation Auto India, Jagdish Khattar(former Maruti MD) and the said company(Carnation Auto India) and other unknown private person under criminal breach of trust,cheating and criminal misconduct. pic.twitter.com/6bBhdQxUt4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) December 24, 2019
सीबीआई ने जो मामला दर्ज किया है उसमें पीएनबी ने कहा है कि खट्टर और उनकी सहयोगी कंपनियों--खट्टर ऑटो इंडिया, कारनेशन रियल्टी प्राइवेट लिमिटेड और कारनेशन इंश्योरेंस ब्रोकिंग ने 170 करोड़ रुपये के लोन का आवेदन किया था, जिसको बैंक ने अपनी मंजूरी दी थी। इसके बाद बैंक ने इन तीनों कंपनियों को 10 करोड़ रुपये का एक और लोन दिया था। हालांकि इसका भुगतान खट्टर और उनकी कंपनियों ने बैंक को नहीं किया।
इसके अलावा बैंक द्वारा खरीदे गए सामान को भी खट्टर ने बैंक की मंजूरी के बिना बेच दिया, जो एक तरह से धोखाधड़ी है। इससे बैंक को काफी नुकसान हुआ है। बैंक की तरफ से किए गए फॉरेंसिक ऑडिट में पता चला है कि इन लोगों ने 6692.48 लाख की फिक्सड संपत्तिको मात्र 455.89 लाख रुपये में बेच दिया था। यह संपत्ति को बैंक के पास कंपनी ने गिरवी रखा था।