फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Jio Platforms Intel Capital to invest 1894 crore rupees in company

जियो प्लेटफॉर्म्स को मिला 12वां निवेशक, इंटेल कैपिटल करेगी 1894 करोड़ रुपये का निवेश

Fri, 03 Jul 2020 09:05 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jul 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
Jio Platforms Intel Capital to invest 1894 crore rupees in company
Mukesh Ambani - फोटो : jio

अमेरिकी कंपनी इंटेल कॉरपोरेशन की इन्वेस्टमेंट आर्म इंटेल कैपिटल जियो प्लेटफॉर्म्स में 1894.50 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है। इस निवेश से इंटेल कैपिटल की जियो प्लेटफॉर्म्स में 0.39 फीसदी हिस्सेदारी हो जाएगी। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्जमुक्त होने के बाद भी मुकेश अंबानी की जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला जारी है। कुल 12 निवेशों के जरिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 25.09 फीसदी इक्विटी के लिए 1,17,588.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। 

विज्ञापन


दुनियाभर में बेहतरीन कंप्यूटर चिप बनाने कंपनी इंटेल कैपिटल ने 0.39 फीसदी इक्विटी के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स में 1,894.5 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की है। 
विज्ञापन


जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेश का सिलसिला 22 अप्रैल को फेसबुक से शुरू हुआ था, उसके बाद सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी, जनरल अटलांटिक, केकेआर, मुबाडला और सिल्वर लेक ने कंपनी में निवेश की घोषणा की। इसके बाद अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी ( ADIA), टीपीजी, एल कैटरटन और पीआईएफ ने भी निवेश की घोषणा की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सच्चा इंडस्ट्री लीडर है इंटेल- मुकेश अंबानी
इस संदर्भ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा कि, 'दुनिया के प्रौद्योगिकी लीडर्स के साथ हमारे संबंध और अधिक गहरे होने पर हम खुश हैं। भारत को दुनिया में एक अग्रणी डिजिटल सोसाइटी में बदलने के हमारे दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने में ये हमारे सहायक हैं। इंटेल एक सच्चा इंडस्ट्री लीडर है, जो दुनिया को बदलने वाली तकनीक और नवाचारों को बनाने की दिशा में काम कर रहा है। वैश्विक स्तर पर इंटेल कैपिटल के पास अग्रणी प्रौद्योगिकी कंपनियों में एक मूल्यवान भागीदार होने का उत्कृष्ट रिकॉर्ड है। इसलिए हम अत्याधुनिक तकनीकों में भारत की क्षमताओं को आगे बढ़ाने के लिए इंटेल के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हैं जो हमारी अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों को सशक्त बनाएगा और 130 करोड़ भारतीयों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार करेगा।'


भारत में डिजिटल परिवर्तन को देंगे ताकत- इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष
वहीं इंटेल कैपिटल के अध्यक्ष वेंडेल ब्रूक्स ने कहा कि, 'भारत में कम लागत वाली डिजिटल सेवाओं को ताकत देने के लिए जियो प्लेटफॉर्म्स अपनी प्रभावशाली इंजीनियरिंग क्षमताओं का उपयोग कर रहा है। यह जीवन को समृद्ध बनाने के इंटेल के उद्देश्य के समरूप है। हमारा मानना है कि डिजिटल पहुंच और डाटा, व्यापार और समाज को बेहतर बना सकते हैं। इस निवेश के माध्यम से भारत में डिजिटल परिवर्तन को हम ताकत देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed