फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   jaguar land rover bleeds tata motors, massive loss to company in q3

टाटा मोटर्स को ले डूबा जगुआर-लैंडरोवर, हुआ 27 हजार करोड़ का घाटा

Thu, 07 Feb 2019 05:04 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 07 Feb 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
jaguar land rover bleeds tata motors, massive loss to company in q3

टाटा मोटर्स को तीसरी तिमाही में 26,960.8 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। गुरुवार को कंपनी की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का कुल कारोबार बढ़कर 77,582.71 करोड़ रुपये हुआ है। पिछले साल कंपनी को इसी तिमाही में 1214.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। 

विज्ञापन

जेएलआर से हुआ घाटा

टाटा मोटर्स ने बंबई शेयर बाजार को जानकारी देते हुए कहा कि जगुआर लैंड रोवर की वजह से कंपनी को इस तिमाही में बड़ा घाटा हुआ है। इसके अलावा चीन में बिक्री कम होने से भी उसकी कमाई पर बड़ा असर पड़ा है। 

विज्ञापन


कंपनी ने खर्चो को कम करने के लिए विश्व भर में जेएलआर के 4500 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता भी दिखाया है। हाल ही में कंपनी ने जेएलआर में करीब 2.5 बिलियन पाउंड का निवेश किया था। कंपनी ने कहा है कि इस बड़े घाटे से इस वित्त वर्ष में उसकी कमाई पर असर पड़ेगा और यह नकारात्मक हो सकता है। टाटा मोटर्स की स्वामित्व वाली इस कंपनी में ब्रिटेन में 40 हजार से अधिक लोग काम करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टैंडअलोन बेसिस पर 617 करोड़ रुपये का लाभ

स्टैंडअलोन बेसिस पर देखें तो कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान 617.62 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 211.59 करोड़ रुपये रहा था। टाटा मोटर्स की स्टैंडअलोन इनकम बढ़कर 16,477.07 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 16,186.15 करोड़ रुपये रहा था। हालांकि जेएलआर का रेवेन्यू 1 फीसदी घटकर 6.2 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed