फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   irctc to bring its ipo, first for indian railways, submits drhp for the same

शेयर बाजार में उतरेगी IRCTC, पहली बार रेलवे की कंपनी लेकर आएगी IPO

Thu, 22 Aug 2019 06:58 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 22 Aug 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
irctc to bring its ipo, first for indian railways, submits drhp for the same

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने आईपीओ लाने के लिए पूंजी बाजार नियामक सेबी के पास दस्तावेज जमा कराया है। आईआरसीटीसी रेलवे की पर्यटन एवं खानपान इकाई है। सरकार आईपीओ के जरिए आईआरसीटीसी के 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश करेगी।

विज्ञापन


बाजार सूत्रों का कहना है कि यह आईपीओ 500 से 600 करोड़ रुपए का होगा। आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्युरिटीज, एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और यस सिक्युरिटीज (इंडिया) इस आईपीओ का प्रबंधन करेंगी।
विज्ञापन


आईपीओ दस्तावेज के मुताबिक आईआरसीटीसी भारतीय रेल की एकमात्र अधिकृत इकाई है जो खानपान सेवाओं के साथ ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराने की सुविधा के अलावा स्टेशनों और ट्रेनों में पेयजल उपलब्ध कराती है। आईपीओ के बाद आईआरसीटीसी के शेयर देश के प्रमख शेयर बाजार बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने शेयर करेगी जारी

ड्राफ्ट के मुताबिक, कंपनी 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले दो करोड़ शेयरों को जारी करेगी। इस आईपीओ के लिए कंपनी ने आईडीबीआई कैपिटल मार्केट एंड सिक्युरिटिज, एसबीआई कैपिटल मार्केट और यस कैपिटल को अपना मैनेजर नियुक्त किया है। 


ड्राफ्ट रेड हैरिंग प्रोस्पेक्टस के अनुसार आईआरसीटीसी अकेली ऐसी कंपनी है, जिसे भारतीय रेलवे ने कैटरिंग सेवा, ऑनलाइन टिकट बुकिंग और बोतलबंद पानी की सप्लाई के लिए अधिकृत किया हुआ है। आईआरसीटीसी अपने शेयरों को बीएसई और एनएसई पर लिस्टेड करेगी। 

अभी है रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी

आईआरसीटीसी में फिलहाल रेलवे की पूर्ण हिस्सेदारी है। आईपीओ लाने से रेलवे इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को कम कर देगी। केंद्र सरकार भी सभी पीएसयू कंपनियों में हिस्सेदारी धीरे-धीरे कम कर रही है। इस साल केंद्र सरकार ने विनिवेश के जरिए 1,05,000 रुपये की कमाई करने का लक्ष्य रखा हुआ है। फिलहाल सरकार ने इस तरीके से 12,357.49 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed