फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   indian companies to spend more on leisure activities, may hire more people this year

भारतीय कंपनियां यात्रा, मनोरंजन पर बढ़ा सकती हैं खर्च, कर्मचारियों की संख्या में होगा इजाफा

Wed, 30 May 2018 05:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 30 May 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
indian companies to spend more on leisure activities, may hire more people this year

देश के अधिकतर वित्तीय अधिकारी इस साल यात्रा तथा मनोरंजन पर खर्च में वृद्धि की उम्मीद जता रहे हैं और अपनी कारोबारी प्राथमिकताओं को हासिल करने में सहायता को लेकर प्रशासनिक प्रक्रिया की दक्षता में सुधार के लिए निवेश कर सकते हैं।

विज्ञापन


अमेरिकन एक्सप्रेस द्वारा जारी 870 प्रतिभागियों पर किए गए ग्लोबल बिजनेस एंड स्पेंडिंग आउटलुक सर्वे के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 37 फीसदी मुख्य वित्तीय अधिकारियों (सीएफओ) ने कहा कि पिछले साल की तुलना में साल 2018 में वे यात्रा तथा मनोरंजन (टीएंडई) पर खर्च बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, सर्वेक्षण में शामिल 50 फीसदी सीएफओ ने कहा कि वे खर्च को पिछले साल के बराबर स्तर पर ही बरकरार रखेंगे।
विज्ञापन


सीएफओ के आउटलुक पर गौर
इंस्टिट्यूशनल इन्वेस्टर थॉट लीडरशीप स्टूडियो द्वारा किए गए सर्वेक्षण में जनवरी-दिसंबर 2018 के लिए सीएफओ के आउटलुक पर गौर किया गया है। सर्वेक्षण में शामिल 97 फीसदी कर्मचारी आने वाले साल में अपनी कंपनियों द्वारा कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं, जिसके साथ ही भारत के वरिष्ठ वित्तीय अधिकारियों ने भी आने वाले साल में अपनी कंपनी के श्रम बल में वृद्धि की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शीर्ष प्रतिभाओं पर जोर 

indian companies to spend more on leisure activities, may hire more people this year

सर्वेक्षण के मुताबिक, बढ़िया प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को आकर्षित करने तथा उन्हें कंपनी में बनाए रखने के प्रयास के तहत, कंपनियां अपने कर्मचारियों के दिन-प्रतिदिन के कामकाजी माहौल में सुधार, अधिक लचीले काम के घंटे व स्थान तथा कैरियर विकास कार्यक्रमों में विस्तार कर सकती हैं।

अमेरिकन एक्सप्रेस बैंकिंग कॉर्प के ग्लोबल कॉमर्शियल सर्विसेज के वीपी तथा जीएम सारू कौशल ने कहा कि भारत कारोबारी विश्वास तथा निवेश दोनों ही मामले में सबसे आगे है। कंपनियां टीएंडई पर खर्च में बढ़ोतरी करने, नकदी प्रवाह को अनुकूल करने व इसका इस्तेमाल विवेवकपूर्ण तरीके से कारोबार को बढ़ाने व सुरक्षित करने की जरूरत को दोहरा रही हैं।  
 
परिवहन, पूंजी प्रबंधन व प्रशासनिक दक्षता को प्राथमिकता
870 वरिष्ठ अधिकारियों के बीच किए गए सालाना समग्र औद्योगिक सर्वेक्षण के मुताबिक, सर्वेक्षण में शामिल 33 फीसदी भारतीय सीएफओ ने परिवहन/लॉजिस्टिक्स पर खर्च बढ़ने की संभावना जताई, जबकि 53 फीसदी ने हार्डवेयर तथा इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ने की संभावना जताई है। लगभग आधे वरिष्ठ वित्तीय अधिकारियों का मकसद मोबाइल प्रौद्योगिकी पर खर्च बढ़ाने का है। 

कंपनी में करेंगे सुधार
सर्वेक्षण में शामिल लगभग 40 फीसदी सीएफओ ने कहा कि वे कारोबारी उद्देश्यों की प्राप्ति में मदद को लेकर वित्तीय व खरीद प्रक्रिया को व्यवस्थित करने सहित प्रशासनिक प्रक्रिया की दक्षता में सुधार के लिए पिछले साल की अपेक्षा अधिक निवेश कर सकते हैं। सर्वेक्षण में शामिल लगभग 90 फीसदी वरिष्ठ वित्तीय अधिकारियों का मानना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल उनकी कंपनियों के लिए नकद तथा कार्यशील पूंजी प्रबंधन में सुधार अधिक जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed