फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   indian companies given job to 1.13 lakh people in usa, invested in CSR

भारतीय कंपनियों ने यूएसए में दिया 1.13 लाख को जॉब, CSR में किया 14.7 करोड़ डॉलर का निवेश

Thu, 16 Nov 2017 09:40 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 16 Nov 2017 09:40 AM IST
विज्ञापन
indian companies given job to 1.13 lakh people in usa, invested in CSR
jobs

भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में 1.13 लाख रोजगारों का सृजन और लगभग 18 अरब डॉलर का निवेश किया है। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। सीआईआई द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट ‘इंडियन रूट्स, अमेरिकन सॉइल’ में कहा गया है कि भारतीय कंपनियों ने अमेरिका में कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के मद में 14.7 करोड़ डॉलर तथा शोध व विकास के मद में 58.8 करोड़ डॉलर का योगदान भी दिया है।

विज्ञापन


सीआईआई की यह सालाना रिपोर्ट अमेरिका तथा प्यूअर्टो रिको एवं अनिगमिकृत अमेरिकी क्षेत्र में व्यापार करने वाली 100 भारतीय कंपनियों द्वारा निवेश तथा रोजगारों के सृजन के बारे में जानकारी प्रदान करती है। 
विज्ञापन


पढ़ें- कंपनियों का अनैतिक व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेगी सेबी, उठाएगी सख्त कदम
विज्ञापन
विज्ञापन


 17.9 अरब डॉलर से अधिक का निवेश 
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के 50 राज्यों, कोलंबिया डिस्ट्रिक्ट तथा प्यूअर्टो रिको में 100 भारतीय कंपनियां 113,423 लोगों को नौकरी देती है। इन कंपनियों द्वारा वास्तविक निवेश 17.9 अरब डॉलर से अधिक है। शीर्ष पांच राज्य जहां भारतीय कंपनियों ने सर्वाधिक लोगों को नौकरियां दी हैं उनमें न्यूजर्सी (8,572), टेक्सास (7,271), कैलीफोर्निया (6,749), न्यूयॉर्क (5,135) तथा जॉर्जिया (4,554) शामिल हैं। 

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान

indian companies given job to 1.13 lakh people in usa, invested in CSR

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रति राज्य/क्षेत्र को भारतीय कंपनियों से मिलने वाले औसत निवेश की राशि 18.7 करोड़ डॉलर है। उल्लेखनीय बात यह है कि इनमें 85 फीसदी कंपनियों की अमेरिका में और निवेश की योजना है। साथ ही 87 फीसदी कंपनियों की योजना आगामी पांच साल में अधिक से अधिक स्थानीय कर्मियों की नियुक्ति की है। अमेरिका में भारत के राजदूत नवतेज सरना ने कहा कि भारतीय उद्योग तथा पेशेवर अमेरिकी अर्थव्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष भारतीय कंपनियों की मौजूदगी तथा पहुंच का बढ़ना लगातार जारी है और वे अमेरिका में अरबों डॉलर का निवेश व रोजगारों का सृजन करते हैं। सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि अमेरिका में भारतीय निवेश की कहानी कुछ ऐसी है, जो यह दर्शाता है कि एक दूसरे से जुड़े दोनों देश किस तरह एक दूसरे की सफलता में योगदान देते हैं। 

अमेरिका-भारत की साझेदारी अहम
सीनेटर क्रिस वान हॉलेन ने कहा कि भारतीय कंपनियां अमेरिका में तेजी से बढ़ने वाले निवेशकों में हैं और अमेरिकी अर्थव्यवस्था का विकास और रोजगारों का सृजन कर रहे हैं। वहीं अमेरिकी सांसद एमी बेरा ने कहा कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र तथा दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने के नाते अमेरिका-भारत की एक मजबूत साझेदारी 21वीं सदी के लिए महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस के सदस्य पेटे सेसंस ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के शासन में अमेरिका तथा भारत के बीच मित्रता लगातार प्रगाढ़ हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों ने टेक्सास को लाखों डॉलर तथा हजारों नौकरियां दी हैं। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सुधारों ने भारत में अमेरिकी कंपनियों के संचालन के विस्तार का द्वार खोल दिया है। 

कांग्रेस के सदस्य जॉर्ज होल्डिंग ने कहा कि खासकर उत्तरी कैरोलिना में आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के अलावा, इस तरह के निवेश ने दोनों मुल्कों के संबंधों को प्रगाढ़ करने का काम किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed