फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   income tax department employees to follow dress code

I-T कर्मचारियों के लिए फरमान, ऑफिस में नहीं पहनकर आ सकेंगे फैशनेबल कपड़े

Wed, 18 Apr 2018 03:36 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Apr 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
income tax department employees to follow dress code

इनकम टैक्स अधिकारियों को अब पहले से जारी ड्रेस कोड का पालन करना होगा। अगर कर्मचारी ऐसा नहीं करेंगे तो फिर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दिल्ली रीजन में तैनात इनकम टैक्स अधिकारियों के लिए यह नियम लागू किया गया है। 

विज्ञापन


जारी हुआ है यह आदेश
दिल्ली कार्यालय में इनकम टैक्स के मुख्य चीफ कमिश्नर की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य ईकाईयों के कर्मियों को ऑफिस में लागू किए गए ड्रेस कोड के मुताबिक कपड़े पहनकर आने के लिए कहा गया है। आदेश में साफ कहा गया है कि ऐसे कपड़े पहनकर आएं, जिससे वो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मे काम करने वाले लगें। 
विज्ञापन


युवा अधिकारी पहनकर आते हैं कैजुअल कपड़े
आदेश में कहा गया है कि डिपार्टमेंट में काम करने वाले युवा आधिकारी कैजुअल कपड़े पहनकर चले आते हैं, जिसकी आशा उनसे नहीं की जाती है। इसलिए सभी कर्मियों से आशा की जाती है कि वो ऑफिस के अंदर फॉर्मल और साफ-सुथरे कपड़े पहनकर आएंगे। इससे डिपार्टमेंट की छवि पर भी असर पड़ता है, जिसको अपने उच्च मानक वाले डेकोरम के लिए जाना जाता है। कैजुअल कपड़े पहनकर आने वाले कर्मियों की वजह से नकारात्मक असर कार्य पर पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नियम न मानने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
डिपार्टमेंट में इस नियम का पालन नहीं करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को डिपार्टमेंट कपड़े बदलने के लिए घर भी भेज देगा और उन्हें तय नियमों के अनुसार कपड़े पहनकर आने होंगे। 


कई कंपनियां हटा चुकीं हैं ड्रेस कोड
विश्व और देश की कई जानी मानी कंपनियां अपने कर्मचारियों पर से ड्रेस कोड की पाबंदी को पहले ही हटा चुके हैं। इंफोसिस, जेपी मॉर्गन, फेसबुक और गूगल जैसी कंपनियों के अलावा कई अन्य कंपनियों में भी कर्मचारियों पर किसी तरह का कोई ड्रेस कोड लागू नहीं है। यहां पर कर्मचारी अपनी मर्जी के कपड़े पहनकर आ सकते हैं और काम भी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed