{"_id":"5dd883f78ebc3e54ce703158","slug":"in-gdr-scam-fines-of-rs-10-65-crore-on-bhoruka-aluminum","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीआर घोटाला: भोरुका एल्युमिनियम पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
जीडीआर घोटाला: भोरुका एल्युमिनियम पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना
Sat, 23 Nov 2019 06:27 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 23 Nov 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
कैपिटल मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने ग्लोबल डिपोजिटरी रिसीप्ट्स (जीडीआर) जारी करने में हुई गड़बड़ी के मामले में भोरुका एल्युमिनियम लिमिटेड और इसके अधिकारियों पर 10.65 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। सेबी ने नवंबर-दिसंबर 2010 के मध्य जांच की थी और पाया कि फर्म ने 1.38 करोड़ अमेरिकी डॉलर या करीब 74 करोड़ रुपये के 11.2 लाख जीडीआर जारी किए थे।
विज्ञापन
बड़ी बात यह है कि ये सारे जीडीआर एक ही कंपनी विंटेज एफजेडई ने ही खरीद लिए। इसमेें पाया गया कि विंटेज ने इसके लिए यूरोपीय अमेरिकन इन्वेस्टमेंट बैक से कर्ज लिया था। इसके अलावा कंपनी ने कुछ संवेदनशील जानकारियां भी छिपा लीं। सेबी ने कंपनी पर 10.15 करोड़ का जुर्माना लगाया जबकि इसके अधिकारियों को 50 लाख रुपये भरने होंगे।
विज्ञापन
