फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Impact of Air Space closure by Pakistan on India

पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद करने से क्या पड़ेगा एयरलाइन कंपनियों पर असर ?

Wed, 28 Aug 2019 01:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 28 Aug 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Impact of Air Space closure by Pakistan on India
इमरान खान (फाइल फोटो)

कश्मीर मुद्दे पर दुनिया भर में मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान की गीदड़ भभकी जारी है। अब पाकिस्तान ने कराची हवाई क्षेत्र को 31 अगस्त तक आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इससे पहले पाकिस्तान के मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने कहा था कि इमरान सरकार भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र (एयर स्पेस) पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है। हवाई क्षेत्र बंद होने से भारतीय एयरलाइंस को नुकसान हो सकता है। लेकिन इससे कंपनियों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन

एयर इंडिया ने कहा- फर्क नहीं पड़ेगा

इसी महीने पाक के एयर स्पेस बंद करने पर एयर इंडिया ने कहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा-व्यवस्था और कड़ी करने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

फरवरी में भी बंद की थी वायु सीमा 

इससे पहले पाकिस्तान ने 26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायु सेना द्वारा हवाई हमला करने के बाद अपनी वायु सीमा को बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने नई दिल्ली, बैंकॉक और कुआलालंपुर को छोड़कर सभी उड़ानों के लिए 27 मार्च को अपना हवाई क्षेत्र खोला था। पाकिस्तान ने 15 मई को भारत के विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को 30 मई तक बढ़ा दिया था। इसके बाद 16 जुलाई को सभी असैन्य उड़ानों के लिए उसने अपने हवाई क्षेत्र को खोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: ATM से 10,000 से ज्यादा पैसे निकालने पर डालना होगा OTP, इस बैंक ने बदला नियम 
 

एयर इंडिया को रोजाना 13 लाख रुपये का नुकसान

पाकिस्तान द्वारा अपनी वायुसीमा को भारतीय विमानों के लिए बंद कर देने से एयर इंडिया को रोजाना 13 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस को भी हुआ था घाटा

तब केंद्रीय नागर विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने लोकसभा को बताया था कि एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस को 22 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। पुरी ने लोकसभा को बताया था कि इससे फ्लाइट के समय में भी 15 मिनट का इजाफा हुआ था। लेकिन कंपनी ने हवाई किराये में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की थी। 

भारतीय कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा

तब नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में बताया था कि पाक हवाई क्षेत्र के बंद होने से दो जुलाई तक भारतीय विमानन कंपनियों को 548 करोड़ का घाटा हुआ था। 

  • दो जुलाई तक एयर इंडिया को 491 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
  • 31 मई तक इंडिगो को 25.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
  • 20 जून तक स्पाइस जेट को 30.73 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। 
  • गोएयर को 2.1 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इसलिए हुआ था घाटा

हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण खाड़ी देश और पश्चिम-मध्य एशिया सहित कई देशों को जाने वाली भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट को अरब सागर का चक्कर लगाते हुए जाना पड़ रहा था। पाकिस्तान के वायुसीमा बंद करने से भारतीय एयरलाइंस को काफी नुकसान उठाना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed