फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ATM से 10,000 से ज्यादा पैसे निकालने पर डालना होगा OTP, इस बैंक ने बदला नियम

Wed, 28 Aug 2019 10:43 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 28 Aug 2019 10:43 AM IST
विज्ञापन
Canara Bank launches OTP facility for ATM cash withdrawals over Rs 10000

आज तकरीबन हर कोई एटीएम का इस्तेमाल करता है। लेकिन एटीएम के इस्तेमाल के साथ इससे होने वाली धोखाधड़ी भी काफी बढ़ रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब पिन के अलावा वन टाइम पासवर्ड ( OTP ) की सुविधा की शुरुआत की गई है। आइए जानते हैं इसकी शुरुआत किस बैंक ने की है। 



Canara Bank launches OTP facility for ATM cash withdrawals over Rs 10000

अगर आप एक दिन में एटीएम से 10,000 रुपये से अधिक की निकासी करना चाहते हैं तो आपको पिन के अतिरिक्त ओटीपी भी डालना होगा। सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक ने एटीएम से कैश निकालने के लिए OTP सुविधा की शुरुआत की है। 

Canara Bank launches OTP facility for ATM cash withdrawals over Rs 10000

ऐसा माना जा रहा है कि अन्य बैंक भी जल्द ही केनरा बैंक के इस फैसले को अपनाएंगे और एटीएम से 10,000 रुपये से ज्यादा कैश निकालने पर ओटीपी अनिवार्य करेंगे। इस संदर्भ में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि, आरबीआई के निर्देश का सभी बैंकों को पालन करना होगा। आरबीआई ने स्पष्ट रूप से कहा है कि एटीएम फ्रॉड रोकना होगा। 

यह भी पढ़ें: लोन लेना हुआ सस्ता, पीएनबी और इलाहाबाद बैंक ने की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
Canara Bank launches OTP facility for ATM cash withdrawals over Rs 10000

दिल्ली SLBC ने भी दिए थे सुझाव 

इससे पहले एटीएम धोखाधड़ी को रोकने के लिए दिल्ली स्टेट लेवल बैंकर्स कमिटी (SLBC) ने कुछ उपाय सुझाए थे। कमिटी ने दो एटीएम ट्रांजैक्शन के बीच में छह से 12 घंटे का समय रखने का सुझाव दिया था। इसके अलावा एटीएम के लिए सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम का भी सुझाव दिया गया था। सेंट्रलाइज्ड मॉनिटरिंग सिस्टम ओबीसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, पीएनबी, आईडीबीआई बैंक और केनरा बैंक में पहले से ही लागू है। 

विज्ञापन
Canara Bank launches OTP facility for ATM cash withdrawals over Rs 10000

बढ़ रहे हैं एटीएम फ्रॉड के मामले 

एटीएम फ्रॉड की बात करें, तो साल 2018-19 के दौरान दिल्ली में 179 एटीएम फ्रॉड के केस दर्ज किए गए थे। वहीं दिल्ली और महाराष्ट्र से करीब 233 एटीएम धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। साल 2018-19 में देशभर में 980 एटीएम फ्रॉड के मामले सामने आए। इससे पिछले साल यह आंकड़ा 911 था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed