फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   gurugram in top five favorite destination for IT companies worldwide

आईटी कंपनियों के लिए विश्व के पांच सबसे पसंदीदा शहरों में गुरुग्राम

Mon, 27 May 2019 08:59 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 27 May 2019 08:59 PM IST
सार

  • सीबीआरई ने कारोबारी परिस्थितियों, नवोन्मेषी वातावरण, लागत एवं उपलब्धता के आधार पर एशिया-प्रशांत के शहरों को दी रैंकिंग 
  • 15 शहरों को रैंकिंग दी गई है सीबीआरई के अध्ययन में
  • कारोबारी परिस्थतियों, इंजीनियरों की उपलब्धता और रियल एस्टेट बढ़ने से पसंदीदा बने शहर
  • 84 लाख विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित स्नातक हैं एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 

विज्ञापन
gurugram in top five favorite destination for IT companies worldwide

विस्तार

एशिया-प्रशांत (एपीएसी) क्षेत्र में कार्यालय स्थापित करने के लिए गुरुग्राम आईटी कंपनियों का पांचवां सबसे पसंदीदा शहर बन गया है। शीर्ष पांच शहरों में इसके अलावा बीजिंग, बंगलूरू, शंघाई और सिंगापुर भी शामिल हैं। बेहतर कारोबारी परिस्थतियों के अलावा इंजीनियरों की उपलब्धता और रियल एस्टेट की वृद्धि के कारण ये शहर आईटी कंपनियों की पसंद बने हुए हैं। 

विज्ञापन


संपत्ति सलाहकार सीबीआरई की रिपोर्ट ‘प्रोग्रामिंग एशिया पेसेफिक्स टेक सिटीज एज ग्लोबल टेक हब्स’ में कहा गया है कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कार्यालय स्थल की मांग में आईटी कंपनियों का अहम योगदान है, जबकि क्षेत्र में सिलिकॉन वैली जैसा कोई बड़ा शहर या हब नहीं है।
विज्ञापन


2018 में कार्यालय स्थापित करने के लिए किराये पर लिए गए कुल जगहों में आईटी क्षेत्र की हिस्सेदारी 23 फीसदी रही थी। सीबीआरई के अध्ययन में कारोबारी परिस्थितियों, नवोन्मेषी वातावरण, लागत एवं उपलब्धता के आधार पर एशिया-प्रशांत क्षेत्र के 15 शहरों को रैंकिंग दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नवोन्मेषी वातावरण को ज्यादा तव्वजो

रिपोर्ट में कहा गया है कि कारोबार करने की परिस्थितियों और नवोन्मेषी माहौल के मामले में इन पांच शहरों की स्थिति काफी अच्छी है। कंपनियों ने लागत (20 फीसदी वेटेज) के बदले कारोबारी परिस्थितियों और नवोन्मेषी वातावरण को (40 फीसदी वेटेज) को ज्यादा तव्वजो दी। ये शहर एशिया-प्रशांत में परिचालन का आधार स्थापित करने की मांग करने वाली पारंपरिक और नई तकनीक कंपनियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए पसंदीदा स्थान हैं। 

लगातार बढ़ रहीं आईटी कंपनियां

सीबीआरई इंडिया के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुमन मैगजीन का कहना है कि भारत में आईटी कंपनियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत लगातार ऐसे क्षेत्र के रूप में आगे बढ़ रहा है, जहां बदलती प्रौद्योगिकी तकनीक को तेजी से अपनाया जा रहा है। हालांकि, अब भी उन स्थानों की पहचान करना बाकी है, जो व्यापार की स्थिति, नमोन्मेष और प्रतिभा के साथ वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी डिजिटल हब बन सकते हैं।

सबसे ज्यादा स्नातक भारत में

सीबीआरई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हांगझोऊ, शेन्झेन, टोक्यो और सियोल के साथ हैदराबाद पांच सक्षम शहरों की सूची में शामिल हैं, जहां आईटी कंपनियां अपने पांव मजबूत करना चाहती हैं। ये शहर पहले से ही तकनीकी उद्योग उप-क्षेत्रों की मेजबानी करते हैं और अधिकांश श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 84 लाख विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) स्नातक हैं। इनमें से 30 फीसदी अकेले भारत में हैं, जो एक बहुत बड़ी संख्या है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed