फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Government Approves Rules You will get WiFi On Domestic Flights

खुशखबर: उड़ान के दौरान मिलेगी WiFi सेवा, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 02 Mar 2020 02:03 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 02 Mar 2020 02:03 PM IST
सार

सोमवार को केंद्र सरकार ने भारत में उड़ानों के दौरान यात्रियों को वाई-फाई उपलब्ध कराने के लिए मंजूरी दे दी है।  

विज्ञापन
Government Approves Rules You will get WiFi On Domestic Flights
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हुआ क्या है?
विज्ञापन

अब उड़ान के दौरान यात्रियों को वाई-फाई की सुविधा मिलेगी। केंद्र सरकार ने एयरलाइन कंपनियों को इसकी इजाजत दी है। 
कहां हुआ है?
भारत में संचालित उड़ानों में यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी। विस्तारा के सीईओ लेस्ली थंग ने एवरेट में पहले बोइंग 787-9 विमान की डिलीवरी के मौके पर कहा था कि यह भारत में उड़ान के दौरान वाई-फाई उपलब्ध कराने वाला पहला विमान होगा।
क्यों हुआ है?
विमानन क्षेत्र में यात्रियों को एक और नई सुविधा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। यानी यात्री फ्लाइट में फेसबुक, ट्विटर जैसी तमाम सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन

आगे क्या?
सभी विमानन कंपनियां यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध करा सकती हैं। इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा। 
आपके लिए?
उड़ानों के दौरान अगर आपका लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट, स्मार्टवॉच, ई-रीडर या कोई अन्य उपकरण फ्लाइट मोड या एयरप्लेन मोड पर होगा, तो पायलट विमान में सवार यात्रियों को वाई-फाई के जरिए इंटरनेट इस्तेमाल करने की अनुमति दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले माह हुई थी साझेदारी की घोषणा

वहीं पिछले माह टाटा समूह की कंपनी नेल्को और पैनासॉनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन ने भारतीय विमानन क्षेत्र में उड़ान के दौरान ब्रॉडबैंड सेवाएं मुहैया कराने के लिए साझेदारी की घोषणा की थी। तब बताया गया था कि विस्तारा एयरलाइंस के साथ इस सेवा की शुरुआत की जाएगी। बता दें कि विस्तारा टाटा समूह और सिंगापुर एयरलाइंस की संयुक्त कंपनी है।

यह भी पढ़ें: मोदी सरकार दे रही एक करोड़ रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा ये छोटा सा काम

नेल्को के सीईओ ने कही थी ये बात

इस संदर्भ में नेल्को के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी ( सीईओ ) पीजे नाथ ने कहा है कि, 'हम यह बताकर उत्साहित हैं कि नेल्को देश में लंबे समय से प्रतीक्षित उड़ान ब्रॉडबैंड सेवाओं की शुरुआत कर रही है। विस्तारा इस सेवा से जुड़ने वाली पहली विमानन कंपनी है।'

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नेल्को ने इस बाबत पैनासॉनिक एवियॉनिक्स कॉरपोरेशन की एक अनुषंगी के साथ साझेदारी की है।

सरकार से मिली मंजूरी

इससे पहले दिसंबर में खबर आई थी कि विस्तारा में जनवरी से यात्रियों को इन-फ्लाइट कनेक्टिविटी मिलने लगेगी। नेल्को एक वीसैट सेवा प्रदाता कंपनी है, जिसको सरकार से वीसैट लिंक मिल गया है। केंद्र सरकार ने विस्तारा को स्पेक्ट्रम भी दे दिया है। डाटा मिलने से भी यात्री व्हाट्सएप जैसे एप का इस्तेमाल फोन कॉल करने के लिए कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इस सरकारी योजना के तहत आज से सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, सिर्फ पांच दिनों तक है मौका

मई में मिली थी मंजूरी

मई 2018 से पहले भारतीय हवाई क्षेत्र में उड़ने वाले प्रत्येक विमान को डाटा या फोन सेवा चलाने की मंजूरी नहीं थी। यात्रा के वक्त यात्रियों को अपना मोबाइल फोन बंद करके या फिर फ्लाइट मोड पर रखना होता था। यह नियम विदेश से आने वाली उड़ानों पर भी लागू था। हालांकि अब दूरसंचार विभाग ने पहले लगाई रोक को हटा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed