फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   goldman sachs vice president ashwani jhunjhunwala arrested for fraud of 32 crore with the company

गोल्डमैन साक्स के वीपी ने की कंपनी से 38 करोड़ की धोखाधड़ी, पोकर गेम में गंवाए थे रुपये

Tue, 10 Sep 2019 09:05 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 10 Sep 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
goldman sachs vice president ashwani jhunjhunwala arrested for fraud of 32 crore with the company
गोल्डमैन सैक्स के पूर्व वीपी अश्विनी झुनझुनवाला - फोटो : Twitter

ऑनलाइन पोकर गेम खेलकर वैश्विक निवेश कंपनी गोल्डमैन साक्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने करोड़ों रुपये गवां दिए थे। इस रकम को चुकाने के लिए उसने कंपनी के खातों का इस्तेमाल किया। कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अश्विनी झुनझुनवाला ने फर्म से कथित तौर पर 38 करोड़ रुपये की ठगी की, जिसके बाद मंगलवार को उसे बंगलूरू पुलिस ने गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन


व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त एम एन अनुचेथ ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि झुनझुनवाला ने कथित तौर पर कंपनी के अकाउंट से विदेश में एक निजी अकाउंट में 54 लाख डॉलर (38.8 करोड़ रुपये) ट्रांसफर किए थे। वह सोमवार से फरार था, जिसे आज सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। अब उसे अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

फरार है सहयोगी

पुलिस ने बताया कि झुनझुनवाला का सहयोगी वेंदात अभी भी फरार है। कंपनी के कानूनी प्रमुख अभिषेक परशीरा की शिकायत के आधार पर इन दोनों के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात और धोखाधड़ी समेत आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी के अनुसार झुनझुनवाला ने अपने मंसूबों को अंजाम देने के लिए अपने तीन अधीनस्थों गौरव मिश्रा, अभिषेक यादव और सुजीत अप्पैया का इस्तेमाल किया था। उसने कथित तौर पर उन्हें प्रशिक्षण के बहाने अपने साथ ले लिया था। पुलिस उपायुक्त एमएन अनुचेत ने बताया कि झुनझुनवाला ने दूसरे फाइनेंशियल मैनेजर्स के अकाउंट में घुसपैठ की। इसके बाद उनके खातों से अपने अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर लिए थे। उन्होंने चार सितंबर को महज 10 मिनट में इस धोखाधड़ी को अंजाम दिया। कंपनी के इंटरनल मैकेनिज्म के कारण ये संदिग्ध ट्रांजैक्शन सामने आए। झुनझुनवाला ने दो किश्तों में 38 करोड़ रुपये की राशि इंडस्ट्रियल एंड कर्मिशयल बैंक ऑफ चाइना में हस्तांतरित कर दी।

प्राथमिकी में कहा गया है, अपने कंप्यूटर पर काम करते हुए, उन्होंने उन्हें किसी न किसी बहाने जैसे पानी लाने के बहाने उन्हें दूर भेज दिया और उनके सिस्टम पर लॉगिन कर लिया। कंपनी ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी गतिविधियों को पकड़ लिया। कंपनी ने पूरे मामले की आतंरिक जांच भी की। इस दौरान तीन अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

पुलिस ने बताया कि वेदांत को धोखाधड़ी गतिविधियों के लिए कंपनी से बर्खास्त किया जा चुका है। यह मामला आंतरिक लेखा परीक्षा के दौरान छह सितम्बर को प्रकाश में आया था। 

वित्तीय परेशानी से था परेशान

पुलिस के मुताबिक, कंपनी ने शिकायत में कहा है कि झुनझुनवाला ऑनलाइन गेम में 47 लाख रुपये हार गए थे। इसके अलावा उन पर कुछ कर्ज भी था। इससे वह आर्थिक संकट की स्थिति में थे। पिछले महीने उन्होंने एक बैंक से लिए गए पर्सनल लोन को बढ़वाने की कोशिश भी की थी, लेकिन पिछली छह ईएमआई नहीं देने के कारण उनकी एप्लीकेशन खारिज कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed