तिमाही नतीजेः फेसबुक के मुनाफे में 19 फीसदी का इजाफा, एशिया में 35% बढ़ी आय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी फेसबुक ने अपने तिमाही नतीजों को हाल ही में जारी किया। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 19 फीसदी बढ़कर 43239 करोड़ रुपये (6.09 अरब डॉलर) हो गया है। कंपनी के एशिया में सबसे ज्यादा यूजर्स बढ़ गए हैं। एशिया में यूजर्स की संख्या बढ़ने से आय में 35 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।
भारत में जल्द लॉन्च होगी व्हाट्सएप पेमेंट सेवा
कंपनी के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने नतीजों को जारी करते हुए कहा कि भारत में कंपनी व्हाट्सएप की पेमेंट सेवा को जल्द शुरू किया जाएगा। बीटा टेस्टिंग में कंपनी को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। व्हाट्सएप के दुनियाभर में 1.5 अरब यूजर हैं। इनमें से 40 करोड़ भारत में हैं।
इतने रहे मासिक एक्टिव यूजर
फेसबुक के सीएफओ डेविड वेहनर ने बताया कि सितंबर तिमाही में करीब 2.2 अरब लोगों ने हर रोज फेसबुक के किसी एप का इस्तेमाल किया है। कंपनी की आय 29 फीसदी बढ़कर के 1.25 लाख करोड़ रुपये (17.65 अरब डॉलर) रही है। डेली एक्टिव यूजर की संख्या नौ फीसदी बढ़कर 1.62 अरब हो गई।
कंपनी को एशिया पैसेफिक से 35 फीसदी आय बढ़ गई है। वहीं उत्तरी अमेरिका से 27 फीसदी, यूरोप से 24 फीसदी और अन्य देशों से आय में 34 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।