फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   facebook gace statement on fine of five arab dollar for data leak

डाटा लीक मामले में फेसबुक पांच अरब डॉलर जुर्माना भरने को तैयार

Thu, 25 Jul 2019 10:36 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 25 Jul 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
facebook gace statement on fine of five arab dollar for data leak

ग्राहकों की निजता के उल्लंघन मामले में बुधवार को फेसबुक पर पांच अरब डॉलर यानी 34 हजार करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। अब इसपर कंपनी का बयान आया है। फेसबुक का कहना है कि संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) द्वारा की गई लंबी जांच के बाद कंपनी पर पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगा है, जिसका कंपनी भुगतान करेगी। बता दें कि डाटा चोरी मामले में यह किसी कंपनी पर लगने वाला सबसे अधिक जुर्माना है।  

विज्ञापन


पांच अरब डॉलर के जुर्माने के भुगतान के अतिरिक्त फेसबुक खुद को नए प्रतिबंधों के लिए प्रस्तुत रहने के लिए सहमति व्यक्त की है। 

संघीय व्यापार आयोग (एफटीसी) द्वारा की गई लंबी जांच के बाद हुआ समझौता फेसबुक को डाटा संरक्षण में खामियों के मामले में मुकदमे से बचने की अनुमति देता है। हालांकि यह असल प्रश्न अब भी बरकरार है कि भविष्य में अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए फेसबुक पर किस तरह के प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं और इसके लिए क्या जरूरतें होंगी। 

विज्ञापन

कंपीन के पास 2.7 अरब से अधिक ग्राहकों का डाटा

फेसबुक के सीईओ एवं संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को समझौते के क्रियान्वयन के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार ठहराया जाएगा। फेसबुक के पास 2.7 अरब से अधिक ग्राहकों का डाटा है। युवा अरबपति को तीन-तीन महीने के अंतराल पर यह प्रमाणित करने के लिए एफटीसी के पास जाना होगा कि उनकी कंपनी समझौते का पालन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक के पांच सदस्यीय बोर्ड ने दो के मुकाबले तीन मतों से समझौते को स्वीकार कर लिया है। यह डाटा इसकी सर्वाधिक मूल्यवान संपत्ति है जिसका इस्तेमाल सोशल नेटवर्किंग साइट भारी विज्ञापन राजस्व अर्जित करने के लिए करती है।


स्थिति की जानकारी रखने वाले एक अज्ञात सूत्र ने कहा कि कोई भी झूठा बयान दंड को आमंत्रित करेगा। अनुपालन की जिम्मेदारी कंपनी के निदेशक मंडल की भी होगी। वाशिंगटन पोस्ट ने कहा कि इसके अतिरिक्त एफटीसी समझौते के साथ शिकायत में यह भी बताएगा कि फेसबुक ने फोन नंबरों और चेहरा पहचानने वाले टूल के इस्तेमाल को लेकर किस तरह यूजर्स को गुमराह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed