{"_id":"5cf254babdec22076c4ee3c9","slug":"eveready-industries-chairman-emeritus-brij-mohan-khetan-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे एवरेडी समूह के चेयरमैन बृज मोहन खेतान","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
नहीं रहे एवरेडी समूह के चेयरमैन बृज मोहन खेतान
Sat, 01 Jun 2019 04:11 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 01 Jun 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
देश के नामी उद्योगपतियों में शुमार और बैटरी बनाने वाली कंपनी एवरेडी समूह के चेयरमैन बृज मोहन खेतान का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। एवरेडी के अलावा वो चाय उद्योग से भी जुड़े रहे।
विज्ञापन
मुख्यतः कोलकाता के वासी खेतान इस साल 25 अप्रैल तक विलियमसन मैगर ग्रुप की कंपनियों एवरेडी और मैकलेऑड रसेल के चेयरमैन थे। इसके बाद उन्होंने कंपनी से स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दे दिया था। हालांकि दोनों कंपनियों ने उनके योगदान को देखते हुए उनको चेयरमैन एमेरिटस बना दिया था।
विज्ञापन
चाय उद्योग में चार दशक का था अनुभव
खेतान को चाय उद्योग का भी चार दशक का अनुभव था। वे बिशनाथ टी कंपनी के एमडी भी रह चुके हैं। इसके अलावा 1973 में इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन
ममता ने प्रकट किया शोक
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट करके अपना शोक प्रकट किया। ममता ने लिखा कि उद्योगपति बीएम खेतान जी के निधन से दुखी हूं। वो बंगाल के कारोबारियों में वरिष्ठतम व्यक्ति थे। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार, मित्र और सहयोगियों के साथ संवेदना प्रकट करती हूं।