फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   ED attaches assets worth Rs 6 crore to directors of Damodar developers

ईडी ने अटैच की दामोदर डेवलपर्स के निदेशकों की छह करोड़ की संपत्ति

Sat, 18 Apr 2020 09:49 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Apr 2020 09:49 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पश्चिम बंगाल के दामोदर डेवलपर्स के निदेशकों की करीब छह करोड़ की संपत्ति अटैच की है।

विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 6 crore to directors of Damodar developers
ed

विस्तार

ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मनीलॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई है। ईडी ने दामोदर डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक पार्थसारथी घोष, कलोल मुखोपाध्याय और प्रबल मुखर्जी, इनके परिवार और सहयोगी कंपनियों के खिलाफ मनीलॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत अनंतिम आदेश जारी किए थे। इसके तहत ईडी ने 11 बैंक खातों, तीन फ्लैट, एक दफ्तर और कुछ अन्य अचल संपत्तियों को अटैच किया है।

विज्ञापन


इनकी कुल कीमत 6.07 करोड़ रुपये है। ईडी ने सीबीआई द्वारा दाखिल एफआईआर के आधार पर इस कंपनी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच शुरू की थी। ईडी ने जांच में पाया की एसबीआई द्वारा लिए गए कर्ज का कंपनी के निदेशकों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए गलत ढंग से इस्तेमाल किया। इस पैसे से निजी संपत्ति खरीदी गई और कंपनी को घाटे में दिखा दिया गया।
विज्ञापन


दामोदर डेवलपर्स लिमिटेड के निदेशकों ने अन्य लोगों के साथ आपराधिक साजिश कर बैंक के साथ 64.57 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

प्रवर्तन निदेशालय ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पश्चिम बंगाल के दामोदर डेवलपर्स के निदेशकों की करीब छह करोड़ की संपत्ति अटैच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed