फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Deal final HDFC Life to acquire Exide Life Insurance for Rs 6687 crore

सौदा: एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी HDFC लाइफ, 6887 करोड़ रुपये में होगी डील

Fri, 03 Sep 2021 12:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 03 Sep 2021 12:40 PM IST
सार

एचडीएफसी लाइफ  6,887 करोड़ रुपये में एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। 

विज्ञापन
Deal final HDFC Life to acquire Exide Life Insurance for Rs 6687 crore
इचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस - फोटो : https://www.hdfclife.com/

विस्तार

निजी जीवन बीमा कंपनी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगी। इसकी जानकारी एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दी। यह सौदा 6,887 करोड़ रुपये में होगा। इस सौदे के बाद इंश्योरेंस क्षेत्र में एचडीएफसी लाइफ का कस्टमर बेस और भी मजबूत हो जाएगा। 

विज्ञापन


इतनी होगी हिस्सेदारी
सौदे के तहत कंपनी 685 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से एक्साइड इंडस्ट्रीज को 8,70,22,222 शेयर जारी करेगी और 726 करोड़ रुपये का भुगतान लकद में करेगी। अधिग्रहण के बाद, एक्साइड इंडस्ट्रीज की एचडीएफसी लाइफ में 4.1 फीसदी हिस्सेदारी होगी और एचडीएफसी लाइफ में 49.9 फीसदी हिस्सेदारी रखने वाली एचडीएफसी लिमिटेड की हिस्सेदारी घटकर 47.9 फीसदी रह जाएगी।
विज्ञापन


जून 2022 तक पूरी हो सकती है बिक्री
बिक्री के पूरा होने की तारीख संबंधित नियामकों सहित सभी अनुमोदनों को प्राप्त करने में लगने वाले समय पर निर्भर करेगी है। हालांकि, अनुमान है कि बिक्री जून 2022 से पहले पूरी हो जाएगी। प्रस्तावित लेनदेन ग्राहकों को उत्पादों और सेवा टचप्वाइंट की व्यापक सुविधाएं प्रदान करेगा। एचडीएफसी लाइफ ने एक बयान में कहा, कर्मचारियों और एजेंटों को बड़े और मजबूत संगठन से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि वित्त वर्ष 21 में, एक्साइड लाइफ इंश्योरेंस ने 3,325 करोड़ रुपये का प्रीमियम अर्जित किया। 30 जून, 2021 तक इसकी असेट अंडर मैनेजमेंट 18,870 करोड़ रुपये थी। एक्साइड लाइफ ने मार्च 2021 को समाप्त वर्ष में 1,481.42 करोड़ रुपये की शुद्ध संपत्ति के साथ 4,937.46 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया था।


खबर के बाद एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर में उछाल देखा जा रहा है, वहीं एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयर में गिरावट आई। आज एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस का शेयर 742.00 के स्तर पर खुला। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,48,490.20 करोड़ रुपये है। वहीं आज एक्साइड इंडस्ट्रीज के शेयर की शुरुआत 196.05 के स्तर पर हुई। इसका बाजार पूंजीकरण 16,218.00 करोड़ रुपये है । 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed