{"_id":"5ef4629795ffec383059f26c","slug":"coronavirus-impact-australian-company-qantas-airline-to-lay-off-6000-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के कहर से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है ये ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
कोरोना के कहर से 6,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है ये ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन
Thu, 25 Jun 2020 02:08 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 25 Jun 2020 02:08 PM IST
विज्ञापन
क्वांटास एयरलाइन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया की क्वांटास एयरलाइन कंपनी ने कम से कम 6,000 नौकरियों की कटौती की योजना बनाई है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से दुनियाभर की विमानन क्षेत्र की कंपनियों का परिचालन लगभग ठप है। ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी एयरलाइन भी इस महामारी की मार से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
15,000 कर्मचारियों का बढ़ेगा अवकाश
इतना ही नहीं, क्वांटास ने अपने 15,000 कर्मचारियों का अवकाश और बढ़ाने का फैसला भी किया है। क्वांटास ने गुरुवार को अपनी लागत में अरबों डॉलर की कटौती करने और नई पूंजी जुटाने की घोषणा की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सोने में निवेश के लिए शानदार है साल 2020, दिवाली तक और बढ़ सकता है दाम
विज्ञापन
एक साल तक खड़े रहेंगे 100 विमान
इसके अलावा कंपनी का इरादा अपने 100 विमानों को एक साल या उससे अधिक समय तक खड़ा करने का है। कंपनी अपने छह शेष बोइंग 747 विमानों को भी तत्काल हटाने जा रही है।
हजारों लोग होंगे प्रभावित
इस संदर्भ में एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन जॉयसी ने कहा कि पिछले कुछ साल से कम आमदनी की वजह से अब एयरलाइन काफी छोटी हो गई है। उन्होंने कहा कि जिन कर्मचारियों को अवकाश पर भेजा गया है उनके करियर में एक बड़ी बाधा आ गई है। उन्होंने कहा कि हम जो कदम उठा रहे हैं, उनसे हमारे हजारों लोग प्रभावित होंगे।