फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   company results of Jindal Stainless mahindra financial services Axis Bank Sbi Life dlf Tata Motors Vedanta

तिमाही नतीजे: एक्सिस बैंक व वेदांता जैसी दिग्गज कंपनियों ने जारी किए परिणाम, जानिए इनको फायदा हुआ या नुकसान

Tue, 27 Jul 2021 03:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 27 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, जेएसएल, महिंद्रा फाइनेंस, एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ, डीएलएफ, टाटा मोटर्स और वेदांता ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 

विज्ञापन
company results of Jindal Stainless mahindra financial services Axis Bank Sbi Life dlf Tata Motors Vedanta
दिग्गज कंपनियों ने जारी किए तिमाही नतीजे - फोटो : pixabay

विस्तार

डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल), महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंशियल सर्विसेज (महिंद्रा फाइनेंस), एक्सिस बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (एसबीआई लाइफ), रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड, घरेलू वाहन विनिर्माता कंपनी टाटा मोटर्स और वेदांता लिमिटेड ने 30 जून 2021 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जानिए इन कंपनियों को फायदा हुआ है या नुकसान।

विज्ञापन


डॉ रेड्डीज 
30 जून 2021 को समाप्त तिमाही में डॉ रेड्डीज का संचयी शुद्ध लाभ 36 फीसदी गिरकर 380.4 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 594.6 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय 5,053 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की समान अवधि में 4,513.6 करोड़ रुपये के मुकाबले 12 फीसदी ज्यादा है। कंपनी का कुल खर्च 4,513.8 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन


जिंदल स्टेनलेस लिमिटेड (जेएसएल) 
अप्रैल-जून तिमाही में जेएसएल को 271.42 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 86.50 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ने 2,150 करोड़ रुपये की निवेश योजना की घोषणा की। कंपनी की कुल आय 3,850.89 करोड़ रुपये हो गई। अप्रैल-जून 2020 में यह 1,271.25 करोड़ रुपये थी। कंपनी का व्यय 3,433.27 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिंद्रा फाइनेंस 
चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त तिमाही में महिंद्रा फाइनेंस को एकीकृत आधार पर 1,573 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 432 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कंपनी की कुल आय 16 फीसदी घटकर 2,567 करोड़ रुपये रह गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,069 करोड़ रुपये थी। एकल आधार पर कंपनी को 1,529 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 156 करोड़ रुपये था।

एक्सिस बैंक 
एक्सिस बैंक की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,160.15 करोड़ रुपये हो गया। निजी क्षेत्र के बैंक का इससे वित्त वर्ष 2020-21 की समान तिमाही में शुद्ध लाभ 1,112.17 करोड़ रुपये था। एक्सिस बैंक की कुल आय बढ़कर 19,591.63 करोड़ रुपये रही। एक साल पहले यह 19,032.15 करोड़ रुपये थी। जबकि मार्च 2021 तिमाही में कंपनी की आय 20,162.76 करोड़ रुपये थी। बैंक के एनपीए में सुधार आया है। यह कुल ऋण का 30 जून 2021 को 3.85 फीसदी रहा जो एक साल पहले 4.72 फीसदी था। शुद्ध एनपीए भी 1.20 फीसदी पर आ गया।

एसबीआई लाइफ
एसबीआई लाइफ ने कहा कि जून में समाप्त तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 43 फीसदी घटा और यह 220 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 390 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। कोविड-19 की दूसरी लहर की वजह से दावों में तेज वृद्धि हुई। 2021-22 की पहली तिमाही में दर्ज किए गए दावों की संख्या पूरे वित्त वर्ष 2020-21 में दर्ज किए गए दावों से 1.28 गुना अधिक है। इस दौरान कंपनी का सकल लिखित प्रीमियम (जीडब्लूपी) 10 फीसदी बढ़कर 838 करोड़ रुपये हो गया, जबकि अप्रैल-जून 2020 में यह 764 करोड़ रुपये था।

डीएलएफ 
वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में डीएलएफ ने 337.17 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हासिल किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 71.52 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। कंपनी की कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि के 646.98 करोड़ रुपये से लगभग दोगुनी होकर 1,242.27 करोड़ रुपये हो गई। मालूम हो कि बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) के लिहाज से डीएलएफ देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। 

वेदांता 
जून में समाप्त चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में वेदांता का एकीकृत शुद्ध लाभ चार गुना हुआ और यह  4,280 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 29,151 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। एक साल पहले यह 16,998 करोड़ रुपये थी। वहीं कंपनी का खर्च 14,965 करोड़ रुपये से बढ़कर 21,847 करोड़ रुपये पर पहुंचा।

टाटा मोटर्स 
टाटा मोटर्स की बात करें, तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध घाटा कम हुआ और यह 4,450.12 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले कंपनी को 8,443.98 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ था। इस दौरान कंपनी की एकीकृत परिचालन आय 66,406.05 करोड़ रुपये रही। एकल आधार पर कंपनी को 1,330.74 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ। वहीं एकल आधार पर कंपनी की परिचालन आय 11,904.19 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed