फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   British Airways is cancelling 216 flights due to CoronaVirus threat

कोरोना के कहर से ब्रिटिश एयरवेज ने रद्द की 216 उड़ानें

Tue, 03 Mar 2020 11:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 03 Mar 2020 11:01 AM IST
सार

कोरोनावायरस का कहर चीन के साथ-साथ दुनिया के 70 देशों में फैल चुका है, लेकिन अभी तक इस वायरस का उपचार नहीं मिला है। प्रतिदिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
British Airways is cancelling 216 flights due to CoronaVirus threat

विस्तार

कोरोना के खौफ के बाद ब्रिटिश एयरवेज ने 16 से 28 मार्च के बीच 216 उड़ानें रद्द कर दी हैं। लंदन से न्यूयॉर्क, इटली, फ्रांस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, जर्मनी और आयरलैंड के लिए ये उड़ानें रद्द की गई हैं। वहीं रेयानएयर 17 मार्च से आठ अप्रैल तक इटली से आने-जाने वाली 25 फीसदी उड़ानें रद्द करेगी। 

विज्ञापन


हालांकि सोमवार को अमेरिकी उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने कहा कि कोरोनावायरस का इलाज करने के लिए इन गर्मियों तक दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हालांकि इसका टीका इस साल के अंत तक या अगले साल की शुरुआत तक शायद उपलब्ध नहीं हो सकेगा, लेकिन कोरोनावायरस संक्रमण से पीड़ित लोगों के उपचार के लिए इन गर्मियों या पतझड़ तक दवाई उपलब्ध हो सकेगी।

विज्ञापन

अमेरिका में कोरोनावायरस से छह लोगों की मौत

अमेरिका में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर छह हो गई। ये सभी मौत वाशिंगटन राज्य में हुई हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका में छह में से पांच लोगों की मौत वाशिंगटन राज्य के सबसे घनी आबादी वाले किंग काउंटी और सात लाख से अधिक की आबादी वाले सिएटल शहर में हुई हैं। छठे रोगी की मौत स्नोहोमिश काउंटी में हुई। किंग काउंटी में एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि रोगियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत में सामने आए तीन नए मामले

कोरोनावायरस से संक्रमण के तीन नए मामले भारत में सामने आए हैं। सोमवार को दिल्ली, जयपुर और तेलंगाना में एक-एक मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। दिल्ली में संक्रमित व्यक्ति हाल ही में इटली और तेलंगाना में संक्रमित व्यक्ति दुबई से लौटा था जबकि जयपुर में मिला संक्रमित इटली का पर्यटक है।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बताया कि दिल्ली में जो व्यक्ति पॉजिटिव मिला, वह खुद राममनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचा था। तेलंगानाका मरीज पहले निजी अस्पताल गया, जहां से उसे सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया। दोनों की हालत स्थिर है। उनकी लगातार निगरानी हो रही है। हर्षवर्धन ने कहा कि लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। सतर्कता जरूरी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर भी इसकी जानकारी उपलब्ध है। 


उधर, राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने विधानसभा में बताया कि इटली के पर्यटक की दूसरी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, पहली रिपोर्ट निगेटिव थी। तीसरी जांच के लिए सैंपल पुणे के भारतीय विषाणु अध्ययन संस्थान भेजा गया है। यह पर्यटक अपने 20 साथियों के साथ उदयपुर पहुंचा था। वहां से सभी जयपुर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed