फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Bid for Air India from next month, aviation company have debt of 58 thousand crores

58 हजार करोड़ के कर्ज तले दबी एयर इंडिया, अगले महीने लगेगी बोली

Mon, 21 Oct 2019 04:38 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Mon, 21 Oct 2019 04:38 AM IST
विज्ञापन
Bid for Air India from next month, aviation company have debt of 58 thousand crores
air india - फोटो : PTI

सार्वजनिक क्षेत्र की एकमात्र विमानन कंपनी एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार अगले महीने से बोलियां मंगा सकती है। कुछ निकाय पहले ही एयर इंडिया में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। विमानन कंपनी पर अभी करीब 58 हजार करोड़ रुपये का कर्ज है।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि कुछ निकाय पहले ही एयर इंडिया को खरीदने में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। सरकार द्वारा बोली मंगाने के दस्तावेजों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस महीने के अंत में या अगले महीने बोलियां मंगाईं जा सकती हैं। इसकी निविदा हाल ही में विकसित ई-निविदा प्रणाली से जारी की जाएगी।
विज्ञापन


नागर विमानन सचिव प्रदीप सिंह खरोला ने कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक से पहले एक समीक्षा बैठक की थी। निदेशक मंडल की बैठक 22 अक्तूबर को होने वाली है। बोर्ड बैठक में मार्च 2019 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए एयर इंडिया के समेकित खातों को मंजूरी दी जाएगी। एयरलाइन के कर्मचारी संगठन विनिवेश प्रक्रिया का विरोध कर रहे हैं। उनका मानना है कि इस कदम के बाद नौकरी जाने का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुधारी जा रही बैलेंस शीट

विमानन कंपनी की बैलेंस शीट सुधारने के लिए करीब 30 हजार करोड़ रुपये के कर्ज बांड जारी किए जाने हैं। ये बांड एयरलाइन की विशेष उद्देशीय कंपनी एयर इंडिया एसेट होल्डिंग लिमिटेड (एआईएएचएल) की ओर से जारी किए जा सकते हैं। एआईएएचएल का गठन एयरलाइन के क्रियाशील पूंजीगत ऋण सहित अन्य अनुषंगी कंपनियों और संपत्तियों को एक जगह लाने के लिए किया गया है। कंपनी अब तक 21,985 करोड़ रुपये बांड से जुटा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed