फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   bajaj finance profit rises by 52 percent in third quarter, income by 42 percent

तिमाही नतीजेः बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 52 फीसदी की बढ़ोतरी, 42 फीसदी बढ़ी आय

Wed, 29 Jan 2020 03:06 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 29 Jan 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
bajaj finance profit rises by 52 percent in third quarter, income by 42 percent
- फोटो : PTI

वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस के मुनाफे में 52 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं कंपनी की आय में भी 42 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है। बुधवार को घोषित वित्तीय परिणामों में कंपनी ने बताया कि उसका मुनाफा पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के 1060 करोड़ से बढ़कर के 1614 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय 3206 करोड़ रुपये से बढ़कर के 4537 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन

नेट एनपीए बढ़ा, ग्रॉस स्थिर

कंपनी ने बताया कि पिछली तिमाही के मुकाबले इस तिमाही में कंपनी का नेट एनपीए 0.65 फीसदी से बढ़कर के 0.70 फीसदी हो गया। हालांकि ग्रॉस एनपीए 1.61 फीसदी पर स्थिर रहा। कंपनी का प्रोविजन अनुपात 59.9 फीसदी से घटकर के 57 फीसदी पर आ गया। वहीं प्रोविजन  594.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 831 करोड़ रुपये पर रही है। तिमाही दर तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कंपनी की कुल स्लीपेज 786 करोड़ रुपये के मुकाबले 936 करोड़ रुपये रही। 

विज्ञापन


NII में 40 फीसदी का उछाल देखने को मिला है।  वहीं कंपनी के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 1.6 लाख करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बजाज फाइनेंस के अलावा बजाज फिनसर्व के भी नतीजे आने वाले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed