अमेजन संभवः 1.30 घंटे देरी से शुरू हुए कार्यक्रम पर भड़के एन नारायणमूर्ति, बोले-ऐसी आदत नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन द्वारा आयोजित संभव कार्यक्रम के डेढ़ घंटे देरी से शुरू होने पर इंफोसिस के संस्थापक एन नारायण मूर्ति काफी भड़क गए। नारायण मूर्ति ने कहा कि इतनी देरी की उनको आदत नहीं है। इसके बाद मूर्ति ने अपना संबोधन भी पांच मिनट में खत्म कर दिया।
अमेजन की तरफ से छोटे कारोबारियों के लिए दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का पहला दिन देरी से शुरू हुआ। जेफ बेजोस के बाद नारायण मूर्ति को बोलना था। उनके संबोधन के लिए 20 मिनट का वक्त तय था। वहीं उनको जब बोलने के लिए मिला तब तक तय समय जा चुका था। मूर्ति के लिए 11.25 से लेकर के 11.50 तक का वक्त तय था, लेकिन वो मंच पर 11.53 पर आए।
मूर्ति ने इसके बाद केवल पांच मिनट का संक्षिप्त संबोधन किया। इसके बाद वो मंच से उतरने लगे। हालांकि बाद में अमेजन के अधिकारियों ने उनको वापस बुलाया और जेफ बेजोस ने मूर्ति को स्मृति चिन्ह दिया।
अमेजन ने बेची है मूर्ति की कंपनी को हिस्सेदारी
अमेजन ने अपनी डिलीवरी करने वाली कंपनी क्लाउडटेल की 25 फीसदी हिस्सेदारी को मूर्ति के स्वामित्व वाली कंपनी काटामरैन को बेच दिया था। ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नए नियम लागू होने के बाद ऐसा किया गया था।
'21वीं सदी भारतीय सदी के नाम से जानी जाएगी'
दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के संस्थापक व सीईओ जेफ बेजोस मंगलवार को भारत पहुंचे। बेजोस ने बुधवार को लघु एवं मझोले उपक्रमों पर आयोजित अमेजन संभव सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, '21वीं सदी भारतीय सदी के नाम से जानी जाएगी। भारत में कुछ खास है। हम भारत के लघु एवं मझोले उपक्रमों (एसएमबी) को डिजिटल बनाने पर एक अरब डॉलर (7,000 करोड़ रुपये) का निवेश करेंगे।'