फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   airlines facing crisis due to coronavirus flights ticket getting cheaper

कोरोनवायरस: सस्ती हुई फ्लाइट टिकट, 256 यात्रियों वाले प्लेन में महज 25 लोगों ने किया सफर

Sat, 07 Mar 2020 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 07 Mar 2020 04:45 PM IST
सार

कोरोनावायरस का डर दुनियाभर में दिन प्रति दिन बढ़ता ही जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पर इस वायरस का बुरा असर देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
airlines facing crisis due to coronavirus flights ticket getting cheaper

विस्तार

कंपनियां इससे खुद को बचाने की कोशिशों में जुटी हैं। आप ये जानकर हैरान होंगे कि नई दिल्ली से न्यूयॉर्क आने-जाने वाली फ्लाइट की टिकट की कीमत महज 58,000 रुपये है। साथ ही तुर्की की एयरलाइंस मुंबई से लंदन की रिटर्न जर्नी के साथ 46 हजार रुपये किराया ऑफर कर रही थी।

विज्ञापन


जबकि आमतौर पर मार्च में 24 घंटे पहले बुक करने पर ऐसी फ्लाइट 80 हजार रुपये की पड़ती है। लेकिन शुक्रवार को दिल्ली से न्यूयॉर्क फ्लाइट काफी सस्ते में बुक हो रही थी। 
विज्ञापन


256 यात्रियों वाले प्लेन में महज 25 यात्री
एयरलाइन द्वारा इतने कम दामों के टिकट बेचने के बावजूद यात्री उड़ान नहीं भर रहे हैं। यात्रियों में कोरोनावायरस का डर है। इस सप्ताह मुंबई से सिंगापुर की उड़ान में 256 यात्रियों की क्षमता वाले प्लेन में महज 25 यात्री ही सफर कर रहे थे और इसी तर्ज पर लंदन से मुंबई फ्लाइट जो कि शहर में लैंड हुई, उसकी इकॉनमी क्लास में सिर्फ 60 यात्रियों ने ही यात्रा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरानावायरस की वजह से प्रभावित हो रही उड़ानें
मालूम हो कि उद्योग के अंदरूनी लोगों के अनुसार, 9/11 के बाद से पिछले दो दशकों में ऐसा नहीं हुआ है। लेकिन अब कोरोनावायरस की वजह से एयरलाइंस को नुकसान हो रहा है। ज्यादा असर पूर्वी एशियाई डेस्टिनेशंस के अतिरिक्त पश्चिम एशिया जैसे कि दुबई और अबु धाबी की उड़ानों पर भी बुरा असर पड़ा है। 


दुनियाभर में मरीजों की संख्या एक लाख के पार
दुनियाभर में कोरोनावायरस की भयावहता बढ़ती ही जा रही है। इस बीच शुक्रवार देर रात तक इसके संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गई। दुनिया के 96 देशों को चपेट में ले चुकी इस बीमारी से अब तक 3466 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि 56126 लोग इस बीमारी से जंग जीतकर ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को एशियाई देश भूटान में भी कोरोना संक्रमण का पहला मामला सामने आया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed