फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   Air India is only following what the AI Pilots had suggested send staff on compulsory leave

पायलटों के सुझाव पर एयर इंडिया ने कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भेजने का लिया फैसला

Mon, 20 Jul 2020 01:23 PM IST
‌डिंपल अलवधी डिंपल अलावाधी, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिंपल अलावाधी, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 20 Jul 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
Air India is only following what the AI Pilots had suggested send staff on compulsory leave
एयर इंडिया - फोटो : PTI

राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया (एआई) केवल पायलटों द्वारा दिए गए सुझावों का पालन कर रही है। पायलटों ने सुझाव दिया था कि कोरोना वायरस महामारी के मुश्तिल समय में कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भेजा जाए।

विज्ञापन


विमानन मंत्री ने बताया उचित कदम
मालूम हो कि नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी एयर इंडिया द्वारा अपने कुछ कर्मचारियों को पांच साल के लिए बिना वेतन अवकाश पर भेजने के फैसले को उचित ठहराया था। उन्होंने कहा था कि एयर इंडिया में हर साल 500-600 करोड़ रुपये का इक्विटी निवेश 'वहनीय' नहीं है और एयर इंडिया को लागत कटौती के उपाय करने होंगे। 
विज्ञापन


कंपनी में 1600 से अधिक कर्मचारी
एयर इंडिया 125 एयरक्राफ्ट का परिचालन करती है और कंपनी के एचआर और वित्त विभाग में 1600 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। इसलिए कोरोना काल में उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है। कई एयरलाइंस ने कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हिसाब से हो रहा कर्मचारियों का चयन
इस संदर्भ में एयर इंडिया ने पहले कहा था कि उसने अनिवार्य रूप से पांच साल तक बिना वेतन अवकाश पर भेजने के लिए कर्मचारियों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन कर्मचारियों को दक्षता, स्वास्थ्य और अतिरिक्त संख्या के हिसाब से चुना जाएगा। 


हरदीप सिंह पुरी ने दिया बयान
मामले में हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि, 'हमारे पास और क्या विकल्प है? यदि विकल्प होते तो लागत में इतनी कटौती की जरूरत नहीं होती। अगली बार जब मैं वित्त मंत्री के कमरे में प्रवेश करूंगा, तो मुझे कुछ घबराहट होगी।' पुरी ने कहा कि यदि एयर इंडिया अभी सरकार से वित्तीय समर्थन मांगे तो उसके लिए एयरलाइन की मदद करना संभव नहीं होगा। सरकार को कोरोना वायरस की वजह से प्रभावित समाज के कमजोर तबकों को राहत प्रदान करनी है।

इस संदर्भ में छह जुलाई 2020 को एयर इंडिया के चेयरमैन राजीव बंसल को पत्र भी लिखा गया था। उसे पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed