{"_id":"5e6326fb8ebc3ec54b2cfa41","slug":"agr-case-vodafone-ceo-nick-read-met-nirmala-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोडाफोन CEO निक रीड ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, कहा नई शुरुआत करना चाहती है कंपनी","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
वोडाफोन CEO निक रीड ने की वित्त मंत्री से मुलाकात, कहा नई शुरुआत करना चाहती है कंपनी
Sat, 07 Mar 2020 10:15 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Sat, 07 Mar 2020 10:15 AM IST
सार
वोडाफोन आइडिया की प्रमोटर ब्रिटिश कंपनी वोडाफोन के सीईओ निक रीड ने सकल समायोजित राजस्व (एजीआर) मसले पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संचार मंत्री रविशंकर से मुलाकात की।
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीड ने मंत्रियों के समक्ष उच्च न्यायालय के फैसले के अनुसार देय बकाए के भुगतान में कंपनी की असमर्थता प्रकट करते हुए राहत की मांग की।
विज्ञापन
भारत में नई और अच्छी शुरुआत करना चाहती है कंपनी
वोडाफोन के सीईओ निक रीड ने कहा कि उनकी कंपनी भारत में नई और अच्छी शुरुआत करना चाहती है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी के सीईओ ने सरकार से यह बात कही है। उन्होंने कहा कि दूरसंचार कंपनियों को राहत देने के उपायों पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
निवेश को बनाए रखना चाहती है कंपनी
सूत्रों के मुताबिक, सरकार इस सेक्टर में एकाधिकार के खिलाफ है और वह वोडाफोन आइडिया को उबरते हुए देखना चाहती है। कंपनी खुद भी भारत में अपने निवेश को बनाए रखना चाहती है। गौरतलब है एजीआर की देनदारी के चलते वोडाफोन आइडिया को खासे मुश्किल दौर से गुजरना पड़ रहा है। कंपनी पहले कई मौकों पर एजीआर के भुगतान में असमर्थ होने की बात कह चुकी है।
विज्ञापन
वोडाफोन आइडिया के सीईओ से भी रीड ने की मुलाकात
सीतारमण से मुलाकात के बाद रीड ने वोडाफोन आइडिया के एमडी व सीईओ रविंदर टक्कर के साथ संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद और संचार सचिव अंशु प्रकाश के साथ भी बैठक की। सूत्रों के अनुसार, वोडाफोन ने वहां भी कंपनी को राहत दिए जाने की मांग की। इन मुलाकातों से एक दिन पहले वोडाफोन आइडिया की ओर से कहा गया था कि उसने आतंरिक ऑडिट में केवल 21,533 करोड़ रुपये के एजीआर (लाइसेंस फीस) बकाए का आकलन किया है।
आईसीयू में है वोडा आइडिया
पिछले माह निक रीड ने कहा था की भारतीय इकाई वोडाफोन आइडिया फिलहाल आईसीयू में है। अगर सरकार से समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) के भुगतान में राहत नहीं मिलती है तो फिर इसका असर आगे देखने को मिल सकता है। सेवाओं को बंद भी किया जा सकता है। कंपनी के तीसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा करते हुए निक रीड ने एक प्रेस नोट में यह बात कही थी।