फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   after Air India now Spicejet will start airline flight services to America

अब देश की पहली बजट एयरलाइन स्पाइसजेट भी भरेगी अमेरिका के लिए उड़ान

Thu, 23 Jul 2020 02:32 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 23 Jul 2020 02:32 PM IST
विज्ञापन
after Air India now Spicejet will start airline flight services to America
स्पाइस जेट - फोटो : social media

बजट एयरलाइन स्पाइसजेट अमेरिका के लिए उड़ान शुरू करने वाली है। स्पाइसजेट अब 'भारत की अनुसूचित' विमानन कंपनियों में शामिल हो गई है। स्पाइसजेट देश की पहली बजट एयरलाइन है जो अमेरिका के लिए उड़ानों का परिचालन शुरू करने जा रही है। 

विज्ञापन


अभी सिर्फ एयर इंडिया करती है परिचालन 
अभी सिर्फ राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ही भारत-अमेरिका मार्ग पर उड़ानों का परिचालन करती है। गुरुवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में स्पाइसजेट ने कहा कि उसे भारत की अनुसूचित एयरलाइन के रूप में मान्यता दी गई है और वह दोनों देशों के बीच सहमति वाली सेवाओं का परिचालन कर सकेगी। 
विज्ञापन


22 मार्च से स्थगित हैं हवाई यात्री सेवाएं
कंपनी ने कहा है कि वह भारत और अमेरिका के बीच हवाई सेवा करार के अनुरूप परिचालन करेगी। कोरोना वायरस महामारी की वजह से 22 मार्च से देश में अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक हवाई यात्री सेवाएं स्थगित हैं। स्पाइसजेट के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच परिचालन के लिए भारतीय अनुसूचित एयरलाइन का दर्जा मिलने से कंपनी अपने अंतरराष्ट्रीय विस्तार की योजना को अधिक बेहतर तरीके से बना सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि, 'मैं हमेशा से यह मानता हूं कि प्रत्येक प्रतिकूल परिस्थिति में एक अवसर होता है और मौजूदा संकट में स्पाइसजेट ने उबरते हुए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed