{"_id":"37dcf64b67d453f69d69457248a2bebc","slug":"aditya-birla-group-will-make-solar-plane-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदित्य बिरला समूह के जिम्मे भारत में सोलर प्लेन का आतिथ्य","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
आदित्य बिरला समूह के जिम्मे भारत में सोलर प्लेन का आतिथ्य
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Feb 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौर ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति से उउऩे वाला हवाई जहाज सोलर इंपल्स 2 भारत भी आएगा और यहां इसका आतिथ्य आदित्य बिरला समूह करेगा। इस विमान के भारत आने की संभावित तिथि 3 मार्च है।
विज्ञापन
आदित्य बिरला समूह के अध्यक्ष कुमारमंगलम बिरला ने यहां मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि सोलर इंपल्स २ के विश्व भ्रमण के दौरान भारत के अहमदाबाद और वाराणसी आने का कार्यक्रम है। इस दौरान इसके आतिथ्य की जिम्मेदारी आदित्य बिरला समूह की होगी।
विज्ञापन
सोलर इंपल्स 2 के आबू धाबी हवाई अड्डे से फरवरी के अंत या मार्च की शुरूआत में उड़ान भरने की संभावना है। दुनिया भर में चक्कर लगाने के दौरान यह ओमान, भारत, चीन और अमेरिका होते हुए वापस आबू धाबी लौट जाएगा।
विज्ञापन
भारत आने की संभावित तिथि तो 3 मार्च बतायी जा रही है लेकिन मौसम और हवा के रूख की वजह से इसमें परिवर्तन भी हो सकता है।