{"_id":"5f122c728ebc3e6352058ec4","slug":"1377-exporters-get-fake-gst-refund-of-1875-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"1,377 निर्यातकों ने 1,875 करोड़ का फर्जी जीएसटी रिफंड लिया","category":{"title":"Corporate","title_hn":"कॉरपोरेट","slug":"corporate"}}
1,377 निर्यातकों ने 1,875 करोड़ का फर्जी जीएसटी रिफंड लिया
Sat, 18 Jul 2020 04:25 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sat, 18 Jul 2020 04:25 AM IST
विज्ञापन
जीएसटी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने बताया है कि जोखिम निर्यातकों की सूची में शामिल 1,377 निर्यातकों ने फर्जी दावे कर 1,875 करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड लिया है। पड़ताल में इन निर्यातकों का कारोबार दिए गए पते पर मिला ही नहीं। 82 आपूर्तिकर्ताओं ने भी कारोबार का पता गलत दिया है।
सीबीआईसी के एक अधिकारी ने बताया कि 7,516 जोखिम निर्यातकों की पहचान की गई थी। इसमें से 2,830 निर्यातकों की आईजीएसटी रिफंड प्रक्रिया को रोककर 1,363 करोड़ के दावे को निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 2,197 जोखिम निर्यातकों द्वारा भी 28.9 करोड़ के फर्जी आईजीएसटी दावे की रिपोर्ट मिली है।
सीबीआईसी के अधिकारियों ने 115 करोड़ का फर्जी क्लेम लेने वाले निर्यातकों पर मामला भी दर्ज कराया है। आपूर्तिकर्ता भी इस फर्जीवाडे़ में शामिल हैं और 234 आपूर्तिकर्ताओं में 82 दिए गए पते पर नहीं मिले हैं। विभाग कस्टम, जीएसटी, आयकर और डीजीएफटी से मिले आंकड़ों के आधार पर जोखिम निर्यातकों की सूची बनाता है।