फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Coronavirus Case News In Hindi : Japan Economy, GDP Downfall, improvement in US only till next year

जापान की जीडीपी में भी गिरावट, अमेरिका में अगले साल तक सुधरेगी आर्थिक स्थिति

Tue, 19 May 2020 05:56 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, टोक्यो/वाशिंगटन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, टोक्यो/वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 19 May 2020 05:56 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Japan Economy, GDP Downfall, improvement in US only till next year
gdp down - फोटो : SELF

कोविड-19 के चलते विश्व अर्थव्यवस्था चौपट हो चुकी है। ऐसे में जापान की अर्थव्यवस्था पर भी बुरा असर पड़ा है। जापान की जीडीपी 3.4 फीसदी की गिरावट के साथ मंदी में घिर चुकी है, जबकि महामंदी से गुजर रही अमेरिकी अर्थव्यवस्था में अगले साल के अंत तक सुधार की उम्मीद जताई गई है। इस बीच दुनिया में 48.18 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 3.16 लाख लोग जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


ताजा आंकड़ों के मुताबिक दुनिया में अब तक 48,18,676 लोग कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो चुके हैं और मौत का आंकड़ा 3,16,953 पर पहुंच चुका है। जबकि इस वायरस का एपिसेंटर रह चुके वुहान में तीन दिन में चार लाख परीक्षण किए जा चुके हैं। रूस में 24 घंटे में 8,926 मामले सामने आ चुके हैं और 91 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


यहां संक्रमण के कुल 2.90 लाख मामले सामने आ चुके हैं। उस बीच, दुनिया की अर्थव्यवस्था तबाह हो चुकी है। जापान में आशंका जताई गई है कि आगामी वक्त और खराब रह सकता है क्योंकि सोमवार तक यहां पर जीडीपी की वार्षिक वृद्धि दर 3.4 फीसदी घट गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जापान में इस दौरान निर्यात में 21.8 फीसदी घट गया। जबकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा कि अगले साल के अंत तक अर्थव्यवस्था बढ़ने लगेगी। हालांकि उन्होंने कहा वास्तविकता के बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। देश में अब तक 90,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 

ब्राजील: स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, साओ पाउलो में 3,000 से ज्यादा मौतें

ब्राजील के अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है और हालात यहां तक हो चुके हैं कि इमरजेंसी बेड कम पड़ गए हैं। साओ पाउलो के मेयर ब्रूनो कोवास ने कहा है कि सरकारी अस्पताल अपनी क्षमता के हिसाब से 90 फीसदी भर चुके हैं। देश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

अकेले साओ पाउलो में 3,000 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। जबकि ब्राजील में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 2.4 लाख पहुंच गई है। इस लैटिन अमेरिकी देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 7,938 ताजा मामले सामने आए हैं। जबकि पिछले चौबीस घंटों में देेश के भीतर 485 लोग जान गंवा चुके हैं।

कुवैत-कतर में स्पष्ट आदेश, मास्क पहनो या जेल जाओ

कुवैत और कतर दोनों देश कोरोना वायरस से मुकाबला करने के लिए सख्त कदम उठाने जा रहे हैं। फेस मास्क पहनने में नाकाम रहने वाले लोगों पर हजारों डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा या उन्हें जेल की सजा दी जाएगी। कुवैत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पकड़े गए किसी व्यक्ति को तीन महीने जेल में रहना पड़ सकता है, जबकि कतर में अधिकतम तीन साल तक जेल हो सकती है।

कुवैत में फेस मास्क नहीं पहनने पर अधिकतम जुर्माना 5,000 दीनार (16,200 डॉलर) और कतर में 200,000 रियाल (55,000 डॉलर) लगाया जा सकता है। छह खाड़ी राज्यों में वायरस की वजह से 693 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कुल 1,37,400 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित हैं। इस क्षेत्र के मामलों को शुरू में यात्रा से जोड़ा गया था, लेकिन बाद में कम आय वाले प्रवासी श्रमिकों के बीच फैल गया।

कई यूरोपीय देशों में लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत

यूरोपीय देशों के भीतर लॉकडाउन प्रतिबंधों में राहत दी गई है। स्पेन के मैड्रिड और बार्सिलोना के बाहर रहने वाले लोग 10 की संख्या में जमा हो सकते हैं। बेल्जियम कुछ शर्तों के साथ प्राइमरी और मिडिल स्कूल फिर से खोलना शुरू हो जाएंगे। पुर्तगाल, ग्रीस, डेनमार्क और आयरलैंड भी अपने लॉकडाउन प्रतिबंधों को कम कर रहे हैं। इटली में सोमवार से दुकाने, रेस्टोरेंट, सैलून, बीच खोल दिए गए हैं।

ईरान में मरने वालों की संख्या 7000 के करीब
कोविड-19 की महामारी के कारण ईरान में मरने वालों की संख्या 7,000 के करीब हो गई है। ईरान में लॉकडाउन में आंशिक राहत के बाद नए इलाकों में संक्रमण के मामले सामने आने की चेतावनी भी दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानुश जहानपोर ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण 51 और जानें चली गईं। दक्षिण पश्चिमी ईरान के खुजेस्तान प्रांत में लॉकडाउन अभी भी लागू है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed