फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Coronavirus Case News In Hindi : Elderly people are buying health insurance more than the youth

युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग ज्यादा खरीद रहे स्वास्थ्य बीमा, यह है वजह

Fri, 24 Apr 2020 07:18 AM IST
योगेश साहू कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली।
कालीचरण, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 24 Apr 2020 07:18 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus Case News In Hindi : Elderly people are buying health insurance more than the youth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

कोविड-19 से लोगों में डर का माहौल है। लोग अपने और परिवार की सुरक्षा के लिए वैसी पॉलिसी खरीदने पर ज्यादा जोर रहे हैं, जिसमें कोविड-19 कवर भी शामिल हैं। खास बात है कि इन खरीदारों में युवाओं के मुकाबले 60-65 साल के नागरिकों की संख्या ज्यादा है।

विज्ञापन


पॉलिसी बाजार डॉट कॉम के हेल्थ बिजनेस प्रमुख अमित छाबड़ा का कहना है कि कोरोना संकट को देखते हुए बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी में कोविड-19 कवर शामिल करने के निर्देश के बाद खरीद में 30 फीसदी तक की तेजी आई है। वर्तमान में प्रतिदिन 1,500-2,000 स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बिक रही हैं, जबकि कोरोना संकट से पहले यह आंकड़ा 1,300-1,600 था। इसमें बीमा लेने वाले ज्यादातर वरिष्ठ नागरिक हैं।
विज्ञापन


किफायती पॉलिसी पर जोर
छाबड़ा ने बताया कि 60-65 साल के नागरिक किफायती पॉलिसी खरीदने पर ज्यादा जोर रहे हैं। स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को लेकर पूछताछ करने वालों में 10-20% ऐसे हैं, जो महंगी होने के कारण अधिक सम एश्योर्ड वाली पॉलिसी नहीं खरीद पा रहे हैं। मौजूदा संकट में ये कम सम एश्योर्ड वाली सस्ती पॉलिसी खरीद रहे हैं। हालांकि, ऐसे पॉलिसीधारक बाद में चाहें तो टॉप अप के जरिए सम एश्योर्ड की राशि को बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इरडा के निर्देश के बाद आएगी और तेजी
इरडा के नए निर्देश के बाद स्वास्थ्य बीमा खरीदना आसान हो जाएगा। ज्यादा लोगों तक इसकी पहुंच बढ़ेगी और खर्च का बोझ भी कम हो जाएगा। साथ ही इससे स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की बिक्री में और तेजी आएगी। नए निर्देश में कहा गया है कि बीमा कंपनियां अब सालाना प्रीमियम की जगह किस्त में भुगतान पर भी पॉलिसी बेच सकेंगी।


आरोग्य संजीवनी पॉलिसी से क्लेम आसान
इरडा ने स्वास्थ्य बीमा को स्टैंडर्ड और आसान बनाने के लिए आरोग्य संजीवनी पॉलिसी पेश की है। इसके आने के बाद ग्राहकों के लिए क्लेम की प्रक्रिया आसान हो गई है। 1 अप्रैल, 2020 को पेश इस पॉलिसी के तहत न्यूनतम एक लाख और अधिकतम 5 लाख रुपये तक बेसिक कवर मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed