{"_id":"5f4abdf38ebc3ecebb77bde5","slug":"coronavirus-badly-effected-coca-cola-will-lay-off-thousands-of-employees","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोका-कोला पर कोरोना की मार, करेगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
कोका-कोला पर कोरोना की मार, करेगी हजारों कर्मचारियों की छंटनी
Sun, 30 Aug 2020 02:13 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 30 Aug 2020 02:13 AM IST
विज्ञापन
coca cola
कोरोना काल के दौरान कई बड़ी कंपनियां अर्थव्यवस्था के बुरे दौर से गुजर रही हैं। इस बीच दुनिया की सबसे बड़ी पेय कंपनी कोका-कोला ने अमेरिका, कनाडा और पुर्तो रिको में चार हजार कर्मचारियों की स्वैच्छिक सेवामुक्ति का एलान किया है।
विज्ञापन
कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि आगे आने वाले समय में भी इस तरह के कड़े फैसले करने पड़ सकते हैं। कंपनी ने कहा कि स्वैच्छिक सेवामुक्ति प्रोग्राम से काफी हद तक कीमत में कटौती करने में मदद मिलेगी। इससे कंपनी का ग्लोबल सेपरेशन प्रोग्राम का खर्च 55 करोड़ रुपये से घटकर 35 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
दरअसल, बार, रेस्तरां और सिनेमा बंद होने की वजह से कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। सामान्य दिनों में कोका-कोला के अधिकतर उत्पाद यहां पर सबसे अधिक बिकते थे। अब कंपनी ने कहा है कि चार भौगोलिक खंडों में उसके केवल नौ ऑपरेटिंग यूनिट्स ही होंगे। मौजूदा मॉडल्स के तहत कंपनी के पास 17 बिजनेस यूनिट्स हैं।
विज्ञापन