फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Coronavirus affected by big fall in consumers savings

कोरोना से प्रभावित हुई उपभोक्ताओं की बचत में आई बड़ी गिरावट

Wed, 16 Dec 2020 01:59 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 16 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus affected by big fall in consumers savings
रुपये - फोटो : pixabay

अर्थव्यवस्था भले ही कोविड-19 महामारी के झटकों से उबरकर सुधार की ओर बढ़ रही है, लेकिन घरेलू बचत पर अब भी इसका असर है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की बचत में बड़ी गिरावट आई है। इसका कारण नौकरी जाना, वेतन में कटौती और भुगतान में देरी है। 

विज्ञापन


लोकलसकिल का सर्वे...नौ महीने में गिरावट से उबर नहीं पाए लोग
लोकलसर्किल के छमाही सर्वे में कहा गया है कि महामारी के अब नौ महीने हो गए हैं। बड़ी संख्या में उपभोक्ता रोजगार गंवाने और वेतन कटौती के कारण अपनी वित्तीय स्थिति में आई गिरावट से उबर नहीं पाए हैं। इससे उबरने में लंबा समय लगेगा। सर्वे में शामिल 8,240 लोगों में 68 फीसदी ने कहा कि महामारी की वजह से पिछले आठ महीने में उनकी बचत घटी है।
विज्ञापन


यह सर्वे त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं के खर्च के रुख, चार महीने में खर्च की योजना, परिवार की आमदनी की उम्मीद और मार्च तक बचत की स्थिति के आकलन के लिए किया गया है। सर्वे पर देश के 302 जिलों से करीब 44,000 प्रतिक्रियाएं मिलीं। इसमें 62 फीसदी पुरुष और 38 फीसदी महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार महीने में महज 10,000 खर्च करने की योजना
सर्वे में शामिल करीब 50 फीसदी लोगों ने कहा कि वे अगले चार महीने के दौरान विवेकाधीन उत्पाद या संपत्तियां खरीदने पर खर्च करेंगे। करीब 10 फीसदी का कहना है कि अगले चार महीने में उनकी विवेकाधीन खरीद पर 50,000 रुपये से अधिक खर्च करने की योजना है। वहीं, 21 फीसदी इस दौरान 10,000 से 50,000 रुपये ही खर्च कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed