फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Consortium submits plan to NCLT for Jet Airways operations will start soon

फिर उड़ान भरने को तैयार जेट एयरवेज: कंसोर्टियम ने NCLT से की प्रक्रिया तेज करने की अपील, जल्द शुरू हो सकता है संचालन

Sun, 19 Dec 2021 08:50 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 08:50 PM IST
सार

जेट एयरवेज बोली जीतने वाला कंसोर्टियम कंपनी में पैसा लगाने के लिए तैयार है। उसने एनसीएलटी से कर्ज समाधान योजना पर अमल की प्रक्रिया तेज करने को कहा है। 
 

विज्ञापन
Consortium submits plan to NCLT for Jet Airways operations will start soon
जेट एयरवेज - फोटो : पीटीआई

विस्तार

संकट में फंसी एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज फिर से उड़ान भरने के लिए तैयार है। दिवालिया हो चुकी जेट एयरवेज की बोली जीतने वाले कंसोर्टियम ने शुक्रवार को कहा कि वह इस एयरलाइन में पैसा लगाने को तैयार है और इसके लिए उसने नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) से अपील की है कि वह कर्ज समाधान योजना पर अमल की प्रक्रिया तेज कर दे। मालूम हो कि जेट एयरवेज का परिचालन 18 अप्रैल 2019 से बंद है। 
विज्ञापन


मुरारी लाल जालान और फ्लोरियन फ्रिश्च के कंसोर्टियम ने अपने बयान में कहा कि उसने समाधान योजना पर अमल को तेज करने के लिए एनसीएलटी से संपर्क किया है। उसने कहा कि वह जेट एयरवेज का घरेलू परिचालन वर्ष 2022 में दोबारा शुरू करने पर भी काम जारी है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि इन्सॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (आईबीसी) के तहत चलाई गई कर्ज समाधान प्रक्रिया के तहत इस कंसोर्टियम की तरफ से पेश योजना को एनसीएलटी ने इसी साल जून में स्वीकृति दी थी। कंसोर्टियम ने कहा था कि वह स्वीकृत योजना के अनुरूप सभी हितधारकों को बकाया भुगतान करना चाहता है। इसमें जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी, कामगार और कर्जदाता संस्थान शामिल हैं। उसने कहा था कि उसके पास जरूरी पूंजी का इंतजाम हो गया है और अब वह समाधान योजना पर तेजी से अमल करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंसोर्टियम ने एनसीएलटी के सामने पेश किए गए आवेदन में कहा है कि वह 22 दिसंबर 2021 से अपनी योजना को प्रभाव में लाना चाहता है। इस बीच परिचालन संबंधी मुद्दों पर भी वह अधिकारियों और एयरपोर्ट संचालकों के साथ संपर्क में है। कंसोर्टियम के प्रमुख सदस्य जालान ने कहा, "हम घरेलू विमान परिचालन वर्ष 2022 में जल्द शुरू करना चाहते हैं. जेट एयरवेज में नई जान फूंकने के साथ हम नया इतिहास बनाने का इंतजार कर रहे हैं।"


2019-20 में हुआ 2841 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा
जेट एयरवेज को मार्च 2020 को समाप्त वर्ष में एकल आधार पर 2,841.45 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। कंपनी की विमान सेवा करीब ढाई साल से स्थगित है। कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान कंपनी की कुल आय 354.2 करोड़ रुपये रही। इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी को 5535.75 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। कंपनी ऋण शोधन प्रक्रिया से गुजर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed