{"_id":"59e72e8b4f1c1bc9678b67b6","slug":"chandigarh-gets-diwali-gift-as-petrol-diesel-prices-slashed-by-3-rupees-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ में लोगों को मिला दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल पर घटे 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
चंडीगढ़ में लोगों को मिला दिवाली गिफ्ट, पेट्रोल-डीजल पर घटे 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 18 Oct 2017 04:19 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के बाद केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के लोगों को दिवाली का गिफ्ट मिल गया है। यूटी प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल पर वैट में 5 फीसदी कटौती कर दी है। इससे पेट्रोल के प्राइस में 2.74 रुपये प्रति लीटर और डीजल 2.47 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है।
वैट घटाने संबंधी अधिसूचना पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर की मंजूरी के बाद जारी कर दी गई। यूटी के वित्त सचिव एके सिन्हा ने बताया कि मंगलवार मध्यरात्रि से चंडीगढ़ में पेट्रोल व डीजल के दाम घटा दिए जाएंगे।
पढ़ें- गुजरात में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 3 रुपये तक सरकार ने घटाया वैट
विज्ञापन
हरियाणा और पंजाब से सस्ता होगा
चंडीगढ़ में पेट्रोल और डीजल के दाम हरियाणा और पंजाब से काफी कम हो गए हैं, क्योंकि इन दोनों राज्यों ने अभी पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की है।
एमपी में इतना घटा वैट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा कि घटी हुई कीमतें आज मध्य रात्रि से लागू होंगी। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 3 फीसदी और डीजल पर 5 फीसदी वैट को घटा दिया है।
पूरे देश में सबसे ज्यादा वैट भी मध्य प्रदेश में लगता है। अभी वैट की दर 49 फीसदी है, जिसमें आज रात से कटौती हो जाएगी। अब पेट्रोल 1.70 रुपये और डीजल 4 रुपये सस्ता हो जाएगा।
महाराष्ट्र में इतना घटा पेट्रोल का दाम
महाराष्ट्र सरकार ने भी गुजरात के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करने की घोषणा कर दी है। राज्य सरकार ने पेट्रोल पर 2 रुपये और डीजल को 1 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को वैट दर कम करने की अपील करने के बाद, ज्यादातर राज्य पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी करने का ऐलान कर रहे हैं।
गुजरात बना था पहला राज्य
केंद्र सरकार की अपील पर मंगलवार को सबसे पहले गुजरात सरकार ने इससे पहले सुबह में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले वैट की दरों में चार फीसदी की कटौती कर दी है। इसकी घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री विजय रुपानी ने कहा था कि अब सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटा दिया है।
रुपानी ने कहा कि वैट घटने से पेट्रोल की कीमतों में जहां 2.93 रुपये प्रति लीटर की कमी आ गई है, वहीं डीजल के दाम 2.72 रुपये प्रति लीटर कम हो गए हैं। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।