फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   central government will install electric charging kiosk at 69000 petrol pumps

देश के सभी पेट्रोल पंप पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग कियोस्क लगाने पर विचार , इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा

Mon, 07 Sep 2020 02:14 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Sep 2020 02:14 AM IST
विज्ञापन
central government will install electric charging kiosk at 69000 petrol pumps
चार्जिंग पॉइंट - फोटो : Facebook

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार 69,000 पेट्रोल पंपों पर कम से कम एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग कियोस्क लगाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके अलावा सरकार सरकारी तेल शोधक कंपनियों के अपने पेट्रोल पंपों पर चार्जिंग कियोस्क लगाने को अनिवार्य करने पर भी विचार कर रही है।

विज्ञापन


इलेक्ट्रिक वाहनों के बुनियादी ढांचे की समीक्षा बैठक में ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने तेल कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों को सलाह दी कि वह अपने नियंत्रण वाली कंपनियों के सभी पेट्रोल पंपों पर अनिवार्य रूप से चार्जिंग कियोस्क लगाने का आदेश पारित कर सकते हैं।
विज्ञापन



सूत्रों के मुताबिक इससे देश के सभी पेट्रोल पंपों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा का लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। अनुमान के मुताबिक देश में करीब 69,000 पेट्रोल पंप हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम मंत्रालय की जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक सभी नए पेट्रोल पंप पर कम से कम एक वैकल्पिक ईंधन का विकल्प होना जरूरी होगा। उन्होंने कहा कि ज्यादातर नए पेट्रोल पंप इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधा को वैकल्पिक ईंधन के तौर पर अपना रहे हैं। यदि पुराने पेट्रोल पंप भी इलेक्ट्रिक चार्जिंग कियोस्क स्थापित कर लें तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed