{"_id":"61732e9638f8383eb3789da8","slug":"central-government-says-states-should-implement-edible-oil-storage-limit-for-next-one-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार : राज्य अगले एक सप्ताह तक लागू करें खाद्य तेल भंडारण सीमा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
केंद्र सरकार : राज्य अगले एक सप्ताह तक लागू करें खाद्य तेल भंडारण सीमा
Sat, 23 Oct 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 23 Oct 2021 03:05 AM IST
सार
पिछले दिनों सरकार की ओर से आयात व सीमा शुल्क घटाने सहित अन्य फैसलों से खाद्य तेलों के दाम पहले ही 3-4 रुपये प्रति लीटर तक नीचे आ चुके हैं। प्रमुख तेल उत्पादक राज्यों के खाद्य तेल भंडारण सीमा लागू करने से कीमतें और नीचे आएंगी और त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
खाद्य तेल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्योहारों से पहले खाद्य तेलों की कीमतें नीचे लाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने शुक्रवार को कहा कि अगले हफ्ते तक प्रमुख तेल उत्पादक राज्यों को खाद्य तेल भंडारण सीमा लागू करनी होगी। इस कदम से कीमतें और नीचे आएंगी और त्योहारों से पहले उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
4 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है खाद्य तेल
सचिव ने कहा, पिछले दिनों सरकार की ओर से आयात व सीमा शुल्क घटाने सहित अन्य फैसलों से खाद्य तेलों के दाम पहले ही 3-4 रुपये प्रति लीटर तक नीचे आ चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार कीमतें बढ़ने के बावजूद केंद्र ने दखल देकर घरेलू बाजार में महंगाई पर काबू रखा। हालांकि, पिछले साल के मुकाबले खाद्य तेलों की कीमतें अब भी ज्यादा हैं, लेकिन सितंबर के बाद से इसमें गिरावट आ रही है।
विज्ञापन
केंद्र के निर्देश के बाद राज्य सरकारें तेल की भंडारण सीमा लागू करने पर सहमति बना रही हैं, उम्मीद है कि अगले सप्ताह से इस पर अमल शुरू हो जाएगा। इसका फैसला राज्यों को ही करना होगा, केंद्र अपनी तरफ से सीमा तय नहीं करेगा। सरसों तेल की कीमतें नई फसल आने पर फरवरी तक नीचे आएंगी।
विज्ञापन
राज्यों ने पहले भी तय की थी भंडारण सीमा
राज्य खाद्य तेल तिलहन
आंध्र प्रदेश 30-100 75-150
बिहार 250-500 500-1,000
छत्तीसगढ़ 250 500
हरियाणा 25 25
हिमाचल प्रदेश 10 50
झारखंड 50 50-2,000
नोट : आंकड़े क्विंटल में (2008-2018 तक)