{"_id":"65fb7b2701b1a93fe0019e05","slug":"ccpa-preparation-to-ban-liquor-advertisements-list-of-products-will-have-to-be-given-in-15-days-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"CCPA: शराब के विज्ञापनों पर रोक लगाने की तैयारी, 15 दिन में देनी होगी उत्पादों की सूची","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
CCPA: शराब के विज्ञापनों पर रोक लगाने की तैयारी, 15 दिन में देनी होगी उत्पादों की सूची
Thu, 21 Mar 2024 05:41 AM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 21 Mar 2024 05:41 AM IST
सार
CCPA: सीसीपीए ने कंपनियों से पिछले तीन वर्षों में शराब के साथ बेचे जाने वाले अन्य पेय उत्पादों की सूची 15 दिन के अंदर देने को कहा है। इसी के साथ कंपनियों से बोतल बंद पानी, ताश के पत्ते, म्यूजिक सीडी की बिक्री का राजस्व का आंकड़ा भी मांगा है।
विज्ञापन
शराब ।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी सीसीपीए ने कंपनियों से पिछले तीन वर्षों में शराब के साथ बेचे जाने वाले अन्य पेय उत्पादों की सूची 15 दिन के अंदर देने को कहा है। इसी के साथ कंपनियों से बोतल बंद पानी, ताश के पत्ते, म्यूजिक सीडी की बिक्री का राजस्व का आंकड़ा भी मांगा है।
विज्ञापन
सीसीपीए ने आदेश में ब्रांड एक्सटेंशन के प्रमोशन पर हुए खर्च का विवरण भी मांगा है। इसमें इवेंट स्पॉन्सरशिप, पुरस्कार समारोह, सेलिब्रिटी और सोशल मीडिया प्रभावितों को किए गए भुगतान व टीवी विज्ञापन शामिल हैं। शराब के समान ब्रांड नाम या लोगो का उपयोग करके अन्य उत्पादों के प्रचार की अनुमति है, बशर्ते ऐसे विज्ञापन नियमों का पालन करते हों
विज्ञापन