फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CAA Protests glass factories closed in firozabad after violence

CAA Protests: विरोध की आग में झुलसा फिरोजाबाद का चूड़ी कारोबार, बंद रहे कारखाने

Sat, 21 Dec 2019 12:05 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Dec 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
CAA Protests glass factories closed in firozabad after violence
बंद पड़ा कांच का कारखाना - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में एनआरसी एवं नागरिक संशोधन कानून के विरोध का असर कांच नगरी के चूड़ी उद्योग पर पड़ा। विरोध प्रदर्शन के चलते शुक्रवार को नगरीय एवं औद्योगिक आस्थानों में संचालित चूड़ी कारखानों में श्रमिक काम पर नहीं पहुंचे। तनाव के चलते ठप हुए कामकाज के कारण चूड़ी उद्योग को करीब एक करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जुमा की नमाज को देखते हुए फिरोजाबाद के अधिकांश चूड़ी कारखानों में कामकाज ठप रहा। गैस फर्नेस एवं भट्ठियां आग से धधकती रहीं लेकिन श्रमिक नदारद थे। कांच उद्योग को करीब पांच करोड़ का नुकसान होने की आशंका है। घंटाघर एवं कृष्णापाड़ा इलाकों की सर्राफा दुकानों में ताले लटके रहे। वहीं शहर के प्रमुख व्यापारिक इलाके सदर बाजार में अधिकांश दुकानों के शटर नहीं उठे। 
विज्ञापन


हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे सर्विस ब्रोकर 

बृहस्पतिवार रात से इंटरनेट की सेवाएं प्रभावित रहीं, जिसकी वजह से शुक्रवार को सर्विस ब्रोकर, निजी व्यवसायियों, वाणिज्यकर एवं जीएसटी से जुडे़ कामकाज प्रभावित रहे। जीएसटी रिटर्न की अंतिम तिथि को इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण व्यापारी परेशान दिखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को लेकर भी व्यापारी वर्ग परेशान दिखा। इंटरनेट सेवा का असर कई बैंकों के कामकाज पर भी दिखा। नगर क्षेत्र के अधिकांश एटीएम के बाहर नो सर्विस का बोर्ड लगा दिखा। 

व्यापारिक प्रतिष्ठानों में नहीं पहुंचे ग्राहक 

शुक्रवार को ऑटो मोबाइल, थोक परचून विक्रेता ट्रेडर्स, ट्रांसपोटर्स के यहां माल की आवाजाही नहीं हुई। शहर के विभिन्न हिस्सों में संचालित बैंक शाखाओं एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर ग्राहकों की आवाजाही नहीं दिखी। लोग घरों से निकलने में कतराते दिखे। बाजारों में भी रोज की अपेक्षा बहुत कम भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed