{"_id":"67a4ab904f3489082a0e52fe","slug":"zomato-to-change-parent-company-name-to-eternal-get-boards-approval-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Zomato New Name: जौमैटो अपना नाम बदलकर 'इटरनल' करेगी, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Zomato New Name: जौमैटो अपना नाम बदलकर 'इटरनल' करेगी, कंपनी के बोर्ड ने दी मंजूरी
Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Thu, 06 Feb 2025 06:01 PM IST
सार
Zomato New Name: खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसकी जानकारी दी है। आइए इसके बारे में और जानें।
विज्ञापन
जोमैटो का नाम बदलेगा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खाद्य व किराना डिलीवरी कंपनी जोमैटो के निदेशक मंडल ने कंपनी का नाम बदलकर इटरनल लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कंपनी के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने कंपनी के शेयरधारकों को लिखे पत्र में लिखा, "हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दे दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। अगर और जब हमें नियामकीय मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉर्पोरेट वेबसाइट zomato.com से eternal.com में बदल जाएगी।"
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "हम अपने स्टॉक टिकर को भी ज़ोमैटो से बदलकर इटरनल कर देंगे। इटरनल में चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे, जिनके नाम हैं जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर।"
विज्ञापन